रूपाली गांगुली
- फोटो : Instagram
अनुपमा यानी रूपाली गांगुली ने वैष्णो देवी की वीडियो शेयर करते हुए लिखा,ये साल हमें आगे आने वाले दिनों के लिए बहुत कुछ प्रदान करे। साल 2022 में हम अपने साथ केवल अच्छाई, करुणा और दया लेकर आगे बढ़ें। भगवान का आशीर्वाद सेहत, खुशी और सफलता की तरफ हमारा मार्ग प्रशस्त करें। इसी के साथ रूपा गांगुली ने लिखा, जय माता दी, जय महाकाल। रूपाली गांगुली ने इस वीडियो में एयरपोर्ट से वैष्णो देवी के पहाड़ों पर चढ़ाई करते हुए अपनी जर्नी को दिखाया है। जहां रुपाली गाड़ी में बैठकर पहाड़ों की वादियों को एंजॉय करती नजर आईं तो वहीं इस वीडियो में वे नंगे पांव चढ़ाई करते हुए नजर आ रहीं हैं।