फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupali Ganguly: मानहानि नोटिस के बाद 'अनुपमा' की वकील का आया बयान, बोलीं- यह पूरी तरह से सच्चाई की जीत है

Wed, 13 Nov 2024 11:34 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'अनुपमा' की अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने ईशा को कानूनी नोटिस भेजकर 50 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा। इसके बाद ईशा वर्मा ने वह वीडियो डिलीट कर दिया है, जिसमें उन्होंने रूपाली के आसपास "असुरक्षित" महसूस करने की बात कही थी। उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
रुपाली गांगुली, ईशा वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम- रुपाली गांगुली, ईशा वर्मा
हाल ही में हुए विवाद के बाद रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने अभिनेत्री के खिलाफ किए गए सभी अपमानजनक पोस्ट हटा दिए हैं। यह कदम रूपाली की वकील सना रईस खान के नेतृत्व में कानूनी हस्तक्षेप के बाद उठाया गया है। रूपाली गांगुली ने सौतेली बेटी पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जिसके बाद ईशा वर्मा ने अपना अकाउंट भी प्राइवेट कर दिया था। अब अभिनेत्री की वकील ने एक बयान जारी किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
रूपाली गांगुली-ईशा वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
ईशा वर्मा ने अकाउंट किया प्राइवेट
'अनुपमा' की अभिनेत्री ने ईशा को कानूनी नोटिस भेजकर 50 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा। इसके बाद ईशा वर्मा ने वह वीडियो डिलीट कर दिया है, जिसमें उन्होंने रूपाली के आसपास "असुरक्षित" महसूस करने की बात कही थी। उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री की वकील ने दिया यह बयान
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रूपाली गांगुली की वकील सना रईस खान ने कहा कि कानूनी नोटिस के बाद उनके पोस्ट को हटाना सच्चाई की जीत को दर्शाता है। सना ने आईएएनएस से कहा, "उनकी सौतेली बेटी ने हमारे कानूनी नोटिस के बाद मानहानिकारक पोस्ट हटा दिए हैं और अपना ट्विटर अकाउंट भी डिलीट कर दिया है, जिसे हम न्याय की दिशा में एक सार्थक कदम के रूप में देखते हैं।"

4 of 5
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
यह सच्चाई की जीत है
अभिनेत्री की वकील ने आगे कहा, "यह परिणाम सच्चाई और जवाबदेही के लिए हमारी जीत को दर्शाता है, यह पुष्टि करता है कि लापरवाह और हानिकारक बयानों का सार्वजनिक क्षेत्र में कोई स्थान नहीं है। यह पूरी तरह से सच्चाई की जीत है। यह हमारे मामले को भी मजबूत और वैध बनाता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रूपाली गांगुली और अश्विन वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @rupaliganguly
यह है पूरा मामला
बता दें कि अश्विन की बेटी ईशा वर्मा तब से सुर्खियां बटोर रही हैं, जब से उन्होंने रूपाली पर अपने पिता के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल संबंध रखने का आरोप लगाया है। ईशा की मां सपना और अश्विन की शादी 1997 में हुई थी। हालांकि, 2008 में दोनों अलग हो गए। बाद में उन्होंने 2013 में रूपाली से शादी की और वे रुद्रांश नाम के एक बेटे के माता-पिता हैं।

Vidya Balan: कभी हार्मोनल समस्याओं से जूझ रही थीं विद्या बालन? बोलीं- वजन घटाने के बाद अच्छी भूमिकाएं मिली...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें