फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupali Ganguly: ‘कजरा मोहब्बत वाला’ पर अनुपमा ने लगाए ठुमके, दिलकश अदाओं से लूटा फैंस का दिल

Sat, 23 Jul 2022 09:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल अनुपमा की लोकप्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है। यह सीरियल शुरू से ही दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। यही वजह है कि इस शो की टीआरपी भी लगातार बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन
1 of 4
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल अनुपमा की लोकप्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है। यह सीरियल शुरू से ही दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। यही वजह है कि इस शो की टीआरपी भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। बीते लंबे समय से टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह पक्की रखने वाले इस शो के किरदार भी लोगों के बीच काफी मशहूर हो चुके हैं। शो के इन्हीं किरदारों में से एक अनुपमा आज घर-घर इसी नाम से पहचान बना चुकी हैं। अनुपमा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रूपाली गांगुली अब अनुपमा के नाम से ही लोगों के बीच मशहूर हो चुकी हैं। एक्ट्रेस अभिनय के साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों के साथ जुड़ी रहती हैं।

विज्ञापन

2 of 4
रूपाली गांगुली - फोटो : Instagram

रूपाली अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोड शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में रूपाली गुजरे जमाने के मशहूर गाने कजरा मोहब्बत वाला पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। सीरियल में डांस टीचर बन बच्चों को डांस सिखाने वाली अनुपमा यानी रूपाली असल जिंदगी में भी काफी अच्छा डांस करती हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया उनका लेटेस्ट वीडियो इस बात का सबूत है।

विज्ञापन

3 of 4
रुपाली गांगुली - फोटो : social media

शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस काले रंग के कफ्तान कुर्ते में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। साथ खुले बालों और कानों में झुमके उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं। इस मशहूर गाने पर रूपाली जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। साथ ही उनके एक्सप्रेशन भी बेहद कमाल के लग रहे हैं। अपने शानदार डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत रही हैं। उनकी प्यारी सी स्माइल और अपने बेहतरीन एक्सप्रेशन से सबकी तारीफें लूट रही हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
रुपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस के इस वीडियो पर उनके फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रूपाली का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोग कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को देख कोई उनकी अदाओं की तारीफ कर रहा है तो कोई डांस मूव्स की। यह पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री का वीडियो इस तरह लोगों को पसंद आ रहा है। रूपाली आए दिन फैंस के साथ अपने रील्स शेयर करती रहती हैं। वहीं, फैंस भी उनके इन वीडियोज को काफी पसंद करते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें