रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, आमिर खान
- फोटो : Instagraam
कोरोना का मामला बॉलीवुड और टीवी सितारों में काफी फैलता दिख रहा है। अभी हाल ही में अक्षय कुमार और गोविंदा के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है। इससे पहले आलिया भट्ट और फातिमा सना शेख, आमिर खान, कार्तिक आर्यन ने भी सोशल मीडिया पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर साझा की थी। अपने सितारों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सुनकर फैंस की चिंता बढ़ रही हैं और वो लगातार उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।