फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूप जलोटा बोले- बिग बॉस में कम हो गया 4 किलो वजन, 4 किलो और कम हो जाता तो शो को होस्ट करता

Thu, 01 Nov 2018 09:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anup jalota
बिग बॉस 12 में खुद से 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन के साथ पहुंचे भजन सम्राट अनूप जलोटा की घर से पिछले वीकेंड का वार में छुट्टी हो गई। घर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने जसलीन के साथ रिश्ते पर भी बहुत सफाई पेश की। ऐसे में बिग बॉस के घर के अनुभव भी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि उनका 4 किलो वजन कम हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
anup jalota
उन्होंने आगे कहा 'बिग बॉस के घर में मेरा 4 किलो वजन कम हो गया अगर 4 किलो वजन और कम हो जाता तो मैं शो को होस्ट कर सकता था, बिग बॉस के घर में मैंने सीखा कि कैसे एक साधारण आदमी की तरह रहा जाता है, कैसे फर्श साफ किया जाता है।' अनूप ने कहा कि शो में इंसान हर चीज के लिए खुद पर ही निर्भर रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
anup jalota
वहीं अब शो से निकल जाने के बाद भी वह काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण अनूप जलोटा द्वारा बिग बॉस के घर से निकलने के बाद जसलीन मथारू के साथ अपने रिश्ते के बारे में धमाकेदार खुलासे करना है। शो से बेघर होने के बाद अनूप जलोटा ने जसलीन और अपने रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे किए।

4 of 5
anup jalota and jasleen
हाल ही में एक मीडिया इंटव्यू में उन्होंने कहा था 'जसलीन ने बिग बॉस 12 में हिस्सा लेने के लिए मुझे अपना प्रेमी बनाया और मेरी लोकप्रियता का इस्तेमाल किया। बात तो आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा 'जब बिग बॉस सीजन 12 का आगाज हुआ तो जसलीन का बहुत मन था कि वह इस सीजन का हिस्सा बने, लेकिन जब उसको पता चला कि इस बार विचित्र जोड़ियां आनी हैं तो वह मुझे अपना जोड़ीदार बनाकर शो के अंदर लेकर जाने की जिद्द करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anup jalota and jasleen
लेकिन मैंने शो में जाने से मना कर दिया था। इसके बाद जसलीन के पिता ने मुझसे कहा है कि आप दोनों शिष्य-गुरु को जोड़ी बनकर शो में चले जाएं। इसके बाद मैंने बिग बॉस में जाने का फैसला किया। मेरे उससे ऐसा कोई भी रिश्ता नहीं है जैसा कि जसलीन ने बिग बॉस के घर में कहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें