छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'द कपिल शर्मा शो' हमेशा लोगों का मनोरंजन करने में कामयाब रहता है। इस शो में हर बार कोई ना कोई सेलिब्रिटी आता है और कपिल शर्मा उनके साथ जमकर मस्ती करते हैं। शो को दर्शकों का खूब प्यार भी मिलता है। अब शो में जल्द ही दिग्गज गायक अनूप जलोटा, पंकज उधास और हरिहरन आने वाले हैं।