बॉलीवुड स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शाही शादी के बाद अब टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके बॉयफ्रेंड विक्की जैन की शादी चर्चा में बनी हुई है। अभिनेत्री की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की शादी के एक फंक्शन का वीडियो सामने आया है। सामने आए इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ काफी इंजॉय करती नजर आ रही हैं। सामने आए इस वीडियो को उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
सामने आई इस वीडियो में अंकिता में शादी के जश्न में पूरी तरह डूबी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक चीज जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, वीडियो में विक्की अंकिता को अपनी गोद में उठाकर स्टेज तक ले जाते दिख रहे हैं। इसके अलावा वीडियो यह कपल जमकर डांस करते भी नजर आया। वीडियो के बैकग्राउंड में सारा अली खान का गाना चकाचक बजता सुनाई दे रहा है।