फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Vicky Wedding: शादी की चर्चाओं के बीच अंकिता लोखंडे ने शेयर कीं अपनी पुरानी तस्वीरें, बॉयफ्रेंड संग इसी महीने लेंगी सात फेरे

Sun, 05 Dec 2021 02:50 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

इस वेडिंग सीजन कई सेलेब्रिटी कपल शादी के बंधन में बंद रहे हैं। इसकी क्रम में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी इसी महीने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी करने जा रही हैं। शादी के लिए अब कुछ ही दिन बाकी है। इसी बीच अभिनेत्री ने दिवाली पर हुए अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अंकिता ने इस फोटोशूट में से 10 तस्वीरें साझा की हैं। इंस्टाग्राम पर इन फोटोज को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "बस यू ही।" 

 इन तस्वीरो में से पहली तस्वीर में अंकिता और विक्की एक परफेक्ट जोड़ी की तरह साथ नजर आ रही है। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को निहारते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अंकिता ने अलग-अलग मूड में अपनी कई सिंगल तस्वीरें पोस्ट की है। इस तस्वीरों में अंकिता ने वाइन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

 

विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, अंकिता की इन तस्वीरों को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। वह इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, "हे भगवान, बहुत बहुत बहुत बहुत सुंदर।" वहीं, एक अन्य ने लिखा, "परफेक्ट टूगेदर।" एक अन्य ने कमेंट किया, "सुंदर तस्वीर।"

 

विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले दिलावी के समय अंकिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। इन वीडियोज में वह अपने दोस्तों के साथ नशे सी चढ़ गई और बचपन का प्यार जैसे गानों पर थिरकतीं नजर आ रही थीं। साथ ही एक अन्य वीडियो में वह अपने बॉयफ्रेंड विक्की को किस करती भी दिखाई दीं।

4 of 5
अंकिता लोखंडे की शादी का कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अपनी शादी की तैयारियों के बीच अब इस कपल ने अपनी शादी के कार्ड वितरित करने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री श्रद्धा आर्या को भी शादी को न्यौता भेजा गया। इसके बाद श्रद्धा ने अंकिता और विक्की की शादी के निमंत्रण की एक झलक फैंस के साथ साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले सोशल मीडिया पर अंकिता और उनके बॉयफ्रेंड विक्की की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही थी। इन तस्वीरों में अंकिता और विक्की दोनों मुण्डावर बांधे नजर आ रहे थे। कुछ यूजर्स इन तस्वीरों को देख असमंजस में पड़ गए थे कि अभिनेत्री ने शादी कर ली है। हालांकि, यह तस्वीरें शादी की नहीं बल्कि शादी से पहले होने वाली रस्मों की थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें