फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेडिंग बेल्सः विक्की जैन संग जल्द शादी करने वाली हैं अंकिता लोखंडे, सुशांत को लेकर कही ये बात

Sat, 15 May 2021 01:44 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram
छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। सीरियल के अलावा फिल्मों में एंट्री कर चुकीं अंकिता विक्की जैन के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। जहां अक्सर अभिनेत्रियां अपने अफेयर की खबरें छिपाती हैं तो वहीं अंकिता ने हमेशा से ही खुलकर अपने प्यार का इजहार जमाने से किया है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अंकिता लोखंडे अक्सर विक्की जैन के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा करती हैं। अब हाल ही में अंकिता ने विक्की संग अपनी शादी के संकेत भी दे दिए हैं। अंकिता ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वो जल्द ही शादी करने के बारे में सोच रही हैं और हो सकता है कि वो डेस्टिनेशन वेडिंग करें। अंकिता की इस खबर ने उनके फैंस को काफी खुश कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर भी एक खास बात कही है।
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : instagram: lokhandeankita
अंकिता ने इंटरव्यू में कहा कि, 'शादी एक बहुत खूबसूरत एहसास है, मैं अपनी शादी के लिए बेहद उत्साहित हूं जो जल्द ही होगी। मुझे जोधपुर-जयपुर जैसी जगहों पर डेस्टिनेशन वेडिंग बहुत पसंद हैं। हालांकि मैं अभी इस बारे में निश्चित रूप से नहीं कह सकती कि मैं क्या प्लान करुंगी'।


 
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि अंकिता लोखंडे विक्की जैन के साथ 3 साल से रिलेशनशिप में हैं। पिछले महीने ही दोनों ने अपने रिश्ते के तीन साल पूरे होने का जश्न मनाया था। अंकिता ने कहा कि, 'प्यार जरूरत है, मुझे हर तरफ प्यार चाहिए, ये मेरे लिए खाने की तरह है। मुझे हर चीज में प्यार महसूस करना अच्छा लगता है। प्यार मेरी प्राथमिकता है'।

4 of 5
विक्की जैन, अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram
इसके साथ ही अंकिता ने बताया कि उनके लिए परफेक्ट डेट का क्या मतलब है। अंकिता ने कहा कि,  'मुझे बस इतना पता है कि प्यार महसूस करने की जरूरत है, अगर मैं अपने साथी के साथ हूं तो फिर यहां जाना वहां जाना इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे उसके साथ एक कप चाय पीना भी बहुत अच्छा लगेगा'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
ये पूछे जाने पर कि उनका पसंदीदा को-स्टार कौन है? तो उन्होंने सुशांत का नाम लिया। अंकिता ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत मेरे पसंदीदा को-स्टार हैं'। बता दें कि अंकिता और सुशांत ने शो 'पवित्र रिश्ता' से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसी शो के दौरान दोनों करीब आए थे। 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद सभी को लगता था कि ये शादी कर लेंगे पर ऐसा हुआ नहीं। सुशांत और अंकिता का ब्रेकअप हो गया। जहां सुशांत कृति और फिर रिया के करीब आ गए थे तो वहीं अंकिता की जिंदगी में विक्की की एंट्री हो गई थी। वहीं अब अंकिता अपने प्यार से शादी करने जा रही हैं। फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें