अंकिता लोखंडे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस दौरान अंकिता फिल्म ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के गाने ‘कौन तुझे..’ और ‘जब तक..’, फिल्म ‘राब्ता’ के गाने ‘मैं तेरा ब्वॉयफ्रेंड’, फिल्म ‘केदारनाथ’ के गानों ‘स्वीटहार्ट’ और ‘नमो नमो’ के अलावा ‘काय पो चे’ और ‘दिल बेचारा’ के भी कुछ गानों पर नाचती दिखीं। इसी दौरान लोग भावुक हुए तो अंकिता की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते हुए अंकिता लोखंडे ने कहा, “पवित्र नहीं, अमर रिश्ता है हमारा। हम सभी तुम्हें बहुत मिस करते हैं सुशांत।”