फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता लोखंडे के बर्थडे की इनसाइड वीडियो लीक, संदीप सिंह की मौजूदगी पर सुशांत के फैंस ने जताई नाराजगी!

Sun, 20 Dec 2020 12:26 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे की बर्थडे पार्टी में संदीप सिंह - फोटो : AMAR UJALA
अंकिता लोखंडे ने शनिवार को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। अंकिता ने अपनी इस बर्थडे पार्टी में फैमिली और करीबी दोस्तों को बुलाया था। इस पार्टी में संदीप सिंह के होने का दावा भी किया जा रहा है। इसके बाद अंकिता लोखंडे को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। सुशांत के फैन्स उन्हें संदीप सिंह को पार्टी में बुलाने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। सुशांत के फैन पेज पर अंकिता के बर्थडे की वीडियो वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत, अंकिता और संदीप - फोटो : Social Media
अंकिता लोखंडे के जन्मदिन की पार्टी में संदीप सिंह के होने से सुशांत के फैंस खासे नाराज हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सुशांत की मौत के मामले में संदीप सिंह का नाम कॉन्ट्रोवर्सी में रहा है। हालांकि अंकिता की तरफ से ऐसे ट्रोल्स को कोई जवाब नहीं दिया गया है। बता दें कि संदीप सिंह अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत दोनों के दोस्त हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram - sushant_theenigma
अंकिता लोखंडे ने बड़ी धूमधाम के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और इनकी पार्टी में रश्मि देसाई भी दिखाई दीं। रश्मि और अंकिता काफी अच्छे दोस्त हैं और इस दोस्ती की झलक दोनों के डांस में भी दिखाई दी। अंकिता 36 साल की हो गई हैं और ये बर्थडे उन्होने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर मनाया था।
 

4 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में अंकिता लोखंडे एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत को याद करके भावुक हो उठी थीं। जी रिश्ते अवॉर्ड्स की शूटिंग के दौरान अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने सुशांत के कई गानों पर डांस किया और सुशांत को याद किया। अंकिता ने कहा कि सुशांत और मेरा रिश्ता पवित्र नहीं बल्कि अमर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस दौरान अंकिता फिल्म ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के गाने ‘कौन तुझे..’ और ‘जब तक..’, फिल्म ‘राब्ता’ के गाने ‘मैं तेरा ब्वॉयफ्रेंड’, फिल्म ‘केदारनाथ’ के गानों ‘स्वीटहार्ट’ और ‘नमो नमो’ के अलावा ‘काय पो चे’ और ‘दिल बेचारा’ के भी कुछ गानों पर नाचती दिखीं। इसी दौरान लोग भावुक हुए तो अंकिता की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें