टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म की सक्सेस के लिए वो माथा टेकने अजमेर शरीफ की दरगाह पहुंची।
विज्ञापन
2 of 4
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अपनी पहली फिल्म का फर्स्ट लुक अंकिता ने शेयर किया था जिसमें वो 'झलकारी बाई' का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी, जो कि रानी लक्ष्मीबाई की सेना में एक सैनिक थीं। वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्म 'मणिकर्णिका' में झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के किरदार में दिखेंगी।
विज्ञापन
3 of 4
यहां उन्होंने अपनी आने वाली नई फिल्म की कामयाबी के लिए दुआ की। अंकिता लोखंडे की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसकों की भीड़ जुट गई।
पढ़ें- रिलीज डेट टलते ही नए विवाद में‘पद्मावती’, संसदीय कमेटी ने मंत्रालय से मांगी रिपोर्ट
फिल्म 'मणिकर्णिका' की कहानी बाहुबली के लेखक केवी विजयेंद्र ने लिखी है। उन्होंने बाहुबली और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों की कहानी भी लिखी थी। यह फिल्म 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होनी है।