अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इन दोनों की शादी में बस अब एक दिन बचा है। दोनों अपनी शादी के पहले सभी फंक्शन्स को कितना एंजॉय कर रहे हैं, इसका अंदाजा आप उनकी इन तस्वीरों से लगा सकते हैं। हाल ही में दोनों की सगाई के बाद उनकी मेहंदी की तस्वीरें सामने आई थीं। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब दोनों के हल्दी की रस्म की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। जिसे देखकर साफ जाहिर है कि दोनों अपनी हल्दी सेरेमनी का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
लाल रंग के सूट में अंकिता ने ढाया कहर
अंकिता लोखंडे अपनी हल्दी सेरेमनी में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। हाथों में मेहंदी लगाए, माथे पर छोटी सी लाल बिंदी, लाल रंग का शरारा, गोल्ड ज्वैलरी और जूड़ा बनाए अंकिता लोखंडे पारंपरिक लुक में बेहद प्यारी लग रही थीं। उन पर उनकी हल्दी का रंग खूब चढ़ा। उनके चेहरे की हंसी ये साफ-साफ बयां कर रही थी कि वो अपनी जिंदगी के नए चैप्टर को शुरू करने के लिए बहुत ही उत्साहित हैं।