फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anjali Arora: सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ अंजलि अरोड़ा का नया वीडियो, देख फैंस के उड़े होश

Mon, 22 Aug 2022 01:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपने वीडियो की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली इंटरनेट सेंसेशन अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने वीडियोज और फोटोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

विज्ञापन
1 of 4
अंजलि अरोड़ा - फोटो : insta

अपने वीडियो की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली इंटरनेट सेंसेशन अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने वीडियोज और फोटोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। बीते दिनों एक एमएमएस को लेकर खबरों में आने वाली अंजलि एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में अंजलि का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया  है। वीडियो को देख एक बार फिर उनके फैंस के होश उड़ गए हैं। 

विज्ञापन

2 of 4
अंजलि अरोड़ा - फोटो : insta

अंजलि ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना वीडियो फैंस के साथ साझा किया है। वीडियो में अंजलि इंस्ट्राग्राम पर ट्रेंडिंग एक गाने पर रील बनाती दिख रही है। स्लो मोशन में बने इस वीडियो में अंजलि क्या चीज हो तुम खुद तुम्हें मालूम नहीं हैं गाने पर अपनी अदाओं से फैंस का दिल लूटती नजर आ रही हैं। वीडियो में जीन्स और क्रॉप टॉप पहने अंजलि का दिलकश अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन

3 of 4
अंजलि अरोड़ा - फोटो : insta

उनके इस वीडियो को ना सिर्फ कई लोग लाइन कर रहे हैं बल्कि लगातार कमेंट्स कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी हैं जो उनकी आलोचना करते भी दिखे। बता दें कि बीते दिनों इंटरनेट पर एक अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद अंजलि काफी चर्चा में थीं। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि इसमें नजर आ रही लड़की अंजलि अरोड़ा है। हालांकि, बाद में खुद अंजलि ने इस वीडियो के फेक बताया था। 

विज्ञापन

4 of 4
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अंजलि ने कहा था कि यह वीडियो पूरी तरह से फेक है, जिसका इस्तेमाल सिर्फ उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस वीडियो को मेरा परिवार भी देख रहा है। मैं सिर्फ 23 साल की हूं और इन सबको झेल नहीं सकती। गौरतलब है कि कच्चा बादाम पर अपनी वीडियो बनाकर मशहूर हुई अंजलि कंगना रणौत के रियलिटी शो लॉकअप की भी रनर अप रह चुकी हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें