फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anjali Arora: लोगों को नहीं भाए अंजलि अरोड़ा के लटके-झटके, वीडियो देख कच्चा बादाम एक्ट्रेस को जमकर किया ट्रोल

Tue, 06 Sep 2022 03:33 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अंजलि अरोड़ा - फोटो : Social Media
ओटीटी के कॉन्ट्रोवर्शियल शो लॉकअप  की कंटेस्टेंट रहीं अंजलि अरोड़ा हर आजकल हर तरफ छाई हुई हैं। अपनी हर छोटी से छोटी बात के लिए अंजलि सोशल मीडिया पर छा जाती हैं और किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले दिनों एमएमएस लीक होने कारण सुर्खियों में छाई अंजलि अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज को लेकर लाइमलाइट बटोरती हैं। अंजलि के एमएमएस कांड के बाद से ही वह लगातार नेटिजन्स के निशाने पर बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन उसके बाद भी वह आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज साझा कर रही है। इसी क्रम में अंजलि ने आज एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने लटके-झटके दिखाती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन उनकी यह वीडियो देख लोग फिर एक बार उन पर जमकर भड़क रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अंजलि अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
अंजलि ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। साझा किए गए इस वीडियो में अंजलि का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस वीडियो को देख अंजलि शीशे के सामने अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। वह वीडियो में ग्रीन कलर की एक ड्रेस पहने पंजाबी गाने पर लिप्सिंग करती दिखाई दे रही हैं। जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनका यह अंदाज पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ उन्हें इसके कारण ट्रोल भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
अंजलि अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
कच्चा बादाम गाने से पॉपुलर हुईं अंजलि को फिर एक बार अपनी इस वीडियो के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो के जरिए अंजलि पर निशाना साधते हुए लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी भी सुना रहे हैं। सामने आए इस वीडियो में अंजलि का हॉट अवतार देखने को मिल रहा है, जो लोगों को बिल्कुल भी नहीं भा रहा है। एक फैन ने जहां अंजलि की वीडियो पर उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए लिखा, 'खूबसूरत।'  तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल करते हुए 'पागल लड़की' तक कह रहे हैं। एक अन्य ने लिखा, 'कच्चा बादाम इज बैक।'  
विज्ञापन

4 of 4
अंजलि अरोड़ा - फोटो : Instagram
यह पहली बार नहीं जब अंजलि को इस तरह ट्रोल किया गया हो। इससे पहले वह गणपति की पूजा और हाजी अली दरगाह पर माथा टेकने पहुंचीं अंजलि को लोगों ने जमकर ट्रोल किया था। इसपर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल कर कहा '100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली.' वहीं एक ने लिखा- दीदी ये सब आप पर सूट नहीं होता। आपको बता दें पिछले दिनों अंजलि का एमएमएस लीक हो गया था, जिसके बाद उन्हें इंटरनेट पर बहुत बुरी तरह से ट्रोल किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें