फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की इस 'नागिन' ने ब्वॉयफ्रेंड को छोड़ किसी और से कर ली थी शादी, यहां शुरू हुई थी लवस्टोरी

Sat, 13 Apr 2019 08:32 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
naagin 3
टीवी और फिल्म अभिनेत्री अनीता हसनंदानी कल 14 अप्रैल को अपना 38वा जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। वह तेलुगू, हिंदी, कन्नड़, तमिल और पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह टेलीविजन की दुनिया में अपने नागिन के किरदार से आज भी मशहूर हैं। अनीता का टीवी करियर के दौरान अफेयर भी रहा था लेकिन ब्वॉयफ्रेंड को छोड़ उन्होंने किसी और से शादी कर ली थी। हाल ही में अभिनेत्री अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में आई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह सब फोटोग्राफी का कमाल था।  
विज्ञापन

2 of 5
Anita Hassanandani - फोटो : instagram
नागिन 3 फेम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। सीरियल में वो विशाखा का किरदार निभा रही हैं जो कि बेहद पॉपुलर है। अनीता ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जाने लगीं कि वो प्रेग्नेंट हैं। फिर अनीता ने बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर इसकी सच्चाई बताई थी।
विज्ञापन

3 of 5
बॉलीवुड - फोटो : social media
कैप्शन में अनीता ने ये साफ कर दिया था कि वो प्रेंग्नेंट हैं या नहीं। अनीता ने पति रोहित रेड्डी को टैग करते हुए लिखा था 'अगर मैं खुलेआम फेक बेबी बंप के साथ ऐसी तस्वीरें शेयर कर सकती हूं तो रियल बेबी बंप के साथ क्या करूंगी। रोहित तुम्हें अपनी फोटोग्राफी स्किल और अच्छी  करनी चाहिए।' आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी की मुलाकात करीब 8 साल पहले हुई थी। अनीता और रोहित एक ही जिम में वर्कआउट के लिए आते थे। अनीता पहली बार रोहित से यहीं मिली थीं।   

4 of 5
anita hassnandani
इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोनों कई मौकों पर एक साथ जीने लगे। कुछ समय बाद इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और अनीता ने 14 अक्टूबर 2013 को अपने तेलुगु ब्वॉयफ्रेंड रोहित रेड्डी से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anita Hassnandani And Rohit Reddy - फोटो : instagram
गौरतलब है कि अनीता रोहित से पहले 6 साल बड़े टीवी एक्टर एजाज खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि साल 2010 में ही रोहित रेड्डी से मुलाकात के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और अनीता ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड एजाज खान को छोड़कर रोहित से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें