फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह बनाया अनीता हसनंदानी ने फैंस को बुद्धू, प्रेग्नेंसी छुपाने के लिए अपनाई ये ट्रिक

Tue, 13 Oct 2020 11:56 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनीता हसनंदानी - फोटो : Instagram: @anitahassanandani
नागिन, ये है मोहब्बतें, काव्यांजली फेम अभिनेत्री अनीता हसनंदानी जल्द ही मां बनने वाली हैं। अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी ने इस खुशी को फैंस के साथ कुछ दिन पहले ही साझा किया है। अनीता और रोहित ने एक क्यूट वीडियो साझा किया। जिसमें अनीता अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं। अनीता हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और तस्वीरें साझा करती हैं। ऐसे में उन्होंने बड़ी ही सफाई से अपने फैंस से इस बात को कई दिनों तक छुपाकर रखा।
विज्ञापन

2 of 5
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी - फोटो : instagram/anitahassanandani
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। प्रेग्नेंसी के एलान से पहले अनीता ने कई तस्वीरें साझा कीं। लेकिन किसी भी तस्वीर से पता नहीं चल पाया कि अनीता प्रेग्नेंट हैं। हालांकि एक वीडियो दोनों का जो सामने आया था उसमें अनीता के बढ़े हुए वजन को देख जरूर लोगों ने इसके कयास लगाए थे। लेकिन दोनों ने ही बड़ी सफाई से झूठ बोला और इस बात को छुपा लिया। वहीं अब अनीता ने इस राज से पर्दा उठाया है कि अब तक उन्होंने किस तरह से इस बात को छुपाकर रखा था।
विज्ञापन

3 of 5
अनीता हसनंदानी - फोटो : Instagram: @ anitahassanandani
अनीता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने बताया है कि कितनी सफाई से अब तक फैंस को धोखे में रखा गया था। तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में अनीता ने लिखा, 'मैंने चार बार अपना बेबी बंप कन्सील (मेकअप के जरिए किसी चीज को छिपाना) करने की कोशिश की और आपको बुद्धू बनाने में थोड़ी कामयाब भी हो गई।'

4 of 5
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी - फोटो : instagram/rohitreddygoa
इन चारों तस्वीरों में एक तरफ अनीता ने जो तस्वीर साझा की थी और दूसरी तरफ जो तस्वीर थी उसमें उनका बेबी बम्प नजर आ रहा है। वैसे वाकई मानना पड़ेगा अनीता ने बड़ी ही सफाई से अपने फैंस को बुद्धू बनाया है। वाकई इन तस्वीरों को देख कोई नहीं कह सकता था कि अनीता कोई खुशखबरी देने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनीता हसनंदानी - फोटो : @anitahassanandani
इसके अलावा अनीता ने एक वीडियो भी साझा किया था जिसमें उन्होंने बेबी प्लानिंग को लेकर बात की थी। अनीता ने बताया कि सात साल बाद वो मां बन रही हैं। अनीता ने कहा कि वो और उनके पति रोहित रेड्डी 10 साल से साथ हैं और उनकी शादी को सात साल हो चुके हैं। लेकिल 2020 में फाइनली वो बेबी के लिए पूरी तरह से तैयार थे।

पढ़ें: दो हिस्सों में बंटी हुई फिल्म इंडस्ट्री आज हो गई एकजुट, मीडिया ट्रायल के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें