स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी ने उनसे जुड़ा एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अनीता के साथ कुछ समय पहले एक ऐसी बात हुई थी जिसके चलते वह 6 महीनों तक रात में रोने लग जाती थीं। इंटरव्यू के समय अनीता भी रोहित के साथ मौजूद थीं। वह रोहित के इस खुलासे के बाद काफी भावुक हो गईं और रोने लगीं। एक टॉक शो के दौरान रोहित ने ये खुलासा कर दिया।
पढ़ेंः अपने कुत्ते को लेकर चर्चा में आ गई ये पॉपुलर एक्ट्रेस, मामला जानकर आपको भी होगी हैरानी
विज्ञापन
2 of 4
आपको बता दें कि अनीता टीवी इंडस्ट्री की एक स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं। वह एकता कपूर के टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में शगुन के किरदार में नजर आती हैं जो कि पहले नेगेटिव हुआ करता था लेकिन अब वह शो में पॉजिटिव करेक्टर में नजर आने लगी हैं। रोहित ने बताया कि अनीता ने पहली बार किसी सीरियल में नेगेटिव रोल किया था। वह हर रोज शूटिंग से घर लौटने के बाद रोने लगती थीं।
विज्ञापन
3 of 4
रोहित ने बताया कि वह करीब 6 महीनों से रात में रोने लगती थीं। रोहित ने कहा कि लोग किसी एक्टर हो अगर किसी किरदार में देख लेते हैं तो वह उन्हें उसी तरह का समझने लगते हैं। अनीता के नेगेटिव रोल को देखकर फैंस ने उनके ऊपर गंदे-गंदे कमेंट करने शुरू कर दिए थे जिसकी वजह से वह काफी परेशान रहने लगी थीं। वह अपनी ईमेज को लेकर काफी सीरियस हो गई थीं।
पढ़ेंः जहीर-सागरिका के बाद एक और एक्ट्रेस ने शेयर की हनीमून की तस्वीरें, दिखने में आपत्तिजनक
रोहित ने शो में आगे ये भी बताया कि लोगों के पास अब सोशल मीडिया पर कमेंट करने का आसान तरीका होता है लेकिन उससे दूसरे काफी प्रभावित होते हैं और वह इस बारे में बिल्कुल नहीं सोचते हैं।