फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के सात साल बाद मां बनने जा रहीं ‘नागिन’ फेम ये अभिनेत्री, बेबी बंप के साथ साझा की तस्वीर

Sun, 11 Oct 2020 01:50 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी - फोटो : instagram/rohitreddygoa
टीवी की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। बीते दिन ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म किया। अपने पहले बच्चे के लिए अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी बेहद उत्साहित हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी - फोटो : instagram/anitahassanandani
अनीता शादी के सात साल बाद मां बनने जा रही हैं। रोहित रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर अनीता के साथ की तस्वीर पोस्ट की है जिसमें अभिनेत्री बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने आसमानी रंग का फ्लोरल कुर्ता पहना है। वहीं रोहित ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू डेनिम कैरी किया है।

विज्ञापन

3 of 5
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी - फोटो : instagram/anitahassanandani
वहीं एक वीडियो में अनीता कहती हैं कि 'यह भगवान का फैसला है। मुझे लगता है कि यह सही समय है। हमारी शादी को सात साल हो चुके हैं। ऐसे में हम पूरी तरह से इसके लिए तैयार थे। रोहित और मैं 2020 में बच्चा चाहते थे जिससे हम सेटल हो जाएं।'

4 of 5
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी - फोटो : instagram/rohitreddygoa
वीडियो के साथ अनीता लिखती हैं कि 'माता पिता बनने की यह यात्रा हमेशा से खास है। एक माता पिता के तौर पर हम अपने बच्चे के लिए सबसे बेस्ट करना चाहते हैं। बच्चे की तैयारियों पर इस वक्त पूरा ध्यान है।' इससे पहले अनीता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो साझा कर प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनीता हसनंदानी - फोटो : instagram/anitahassanandani
गौरतलब है कि अनीता ने साल 2013 में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनीता 'नागिन 4' में दिखी थीं। अनीता कई बड़े टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। टीवी क्वीन एकता कपूर से उनकी खास दोस्ती है। वो बालाजी प्रोडक्शन के कई टीवी शोज का हिस्सा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें