फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की 'नागिन' अभी नहीं बन पाएंगी मां, पोस्ट शेयर कर बताई प्रेग्नेंसी की सच्चाई

Sat, 30 Mar 2019 11:55 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anita hassanandani - फोटो : social media
नागिन 3 फेम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। सीरियल में वो विशाखा का किरदार निभा रही हैं जो कि बेहद पॉपुलर है। अनीता ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जाने लगीं कि वो प्रेग्नेंट हैं। अब अनीता ने बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर इसकी सच्चाई बताई है।
विज्ञापन

2 of 5
Anita Hassanandani - फोटो : instagram
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में अनीता अपना बेबी बंप खुलेआम फ्लॉन्ट कर रही हैं। अनीता ने तीन तस्वीरों के साथ एक कोलाज शेयर किया। उन्होंने ग्रीन कलर की साड़ी पहन रखी है। तस्वीरें देखकर एकबारगी तो उनके फैंस भी खुश हो गए कि अनीता जल्द ही खुशखबरी देने वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Anita Hassanandani, - फोटो : file photo
कैप्शन में अनीता ने ये साफ कर दिया कि वो प्रेंग्नेंट हैं या नहीं। अनीता ने पति रोहित रेड्डी को टैग करते हुए लिखा कि 'अगर मैं खुलेआम फेक बेबी बंप के साथ ऐसी तस्वीरें शेयर कर सकती हूं तो रियल बेबी बंप के साथ क्या करूंगी। रोहित तुम्हें अपनी फोटोग्राफी स्किल और अच्छी करनी चाहिए।'

4 of 5
Anita Hassanandani - फोटो : file photo
अनीता ने अपने इस पोस्ट के साथ हैशटैग नागिन 3 लिखा। जिससे जाहिर होता है कि उन्होंने ये लुक सीरियल के लिए अपना रखा है। फैंस उन्हें आने वाले दिनों में नागिन 3 में बेबी बंप के साथ देख पाएंगे। बता दें कि अनीता ने साल 2013 में रोहित रेड्डी से शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anita Hassanandani - फोटो : file photo
हाल ही में अनीता ने सोशल मीडिया पर पति रोहित रेड्डी के साथ एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साथ अनीता ने ऐसा मैसेज लिखा, जिससे लगा कि वो प्रेग्नेंट हैं। पोस्ट में अनीता हसनंदानी ने जुड़वा बच्चों का जिक्र किया। अनीता ने रोमांटिक boomerang वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, 'मेरी जिंदगी का प्यार, जो कि दिनों दिन और सेक्सी होते जा रहा है। तुम्हारे लिए खुशियों से भरी जिंदगी की दुआ करती हूं और जल्द ही 6 पैक एब्स हो..साथ ही 2 क्यूट बेबी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें