फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी नेहा धूपिया के चैट शो में अंगद ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बोले- '75 लड़कियों से रहा अफेयर'

Wed, 14 Nov 2018 10:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
neha dhupia - फोटो : isntagram
बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी चैट शो 'BFFs with Vogue' में पहुंचे। इस शो को उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नेहा धूपिया होस्ट करती हैं। इस शो में अंगद ने कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। यह चैट शो इसी साल शुरु हुआ है जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां अपनी जीवन और करियर से जुड़ी कहानियां नेहा संग शेयर की है....तो आइए जानते हैं अंगद ने क्या क्या खुलासे किए..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
neha dhupia - फोटो : instagram
सबसे पहले आपको बता दें कि इसी साल अंगद और नेहा ने शादी की है। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूजे को डेट कर रहे थे। शो में जब अंगद से उनके अफेयर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 'मेरा ज्यादा लड़कियों से नाता नहीं रहा है बस 75 लड़कियां ही मेरी लाइफ में आई हैं जिसमें नेहा भी शामिल है। अंगद ने यह भी बताया कि उनकी जिंदगी में उनसे 10 साल बड़ी लड़की से भी उनका अफेयर रह चुका है।'
विज्ञापन

3 of 5
neha dhupia - फोटो : Instagram
इसके बाद अंगद ने बताया कि 'जब मैंने नेहा के माता-पिता को यह बताया कि नेहा पेट से है तो एक पल को माहौल बिल्कुल शांत हो गया और फिर उन्हें बहुत गुस्सा आया इसके लिए मुझे बहुत डांटा भी।' बता दें कि नेहा शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं। वहीं, अंगद ने कहा कि 'मुझे नहीं लगता था कि वह इस चीज के लिए तैयार थे क्योंकि ये सुनने के बाद नेहा की मां बहुत बौखला गई थीं।'

4 of 5
neha dhupia - फोटो : Instagram
नेहा ने अंगद से उनकी दूसरी गर्लफ्रेंड के बारे में सवाल किया तो उन्होंने बताया 'न्यूयॉर्क का यह मेरा दूसरा दौरा था लेकिन किसी लड़की के साथ पहला, मैं अकेला नहीं था मेरे दोस्त भी मेरे साथ थे, इस दौरान हम उसका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे, हम एक बार में गए और वह अपने दोस्तों संग पार्टी कर रही थी, लेकिन थोड़ी देर बाद ही वह ज्यादा ड्रिंक करने की वजह से हाइपर हो गई, मुझे याद है वह वो कहीं ओर चली गई थी,
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
NEHA AND ANGAD - फोटो : Instagram
'क्योंकि मैं भी बहुत थका हुआ था, मैंने उससे पूछा कि तुम अपने दोस्तों के साथ क्यों नहीं चली जाती, लेकिन वह वहां से चली गई, मेरे पास पैसे नहीं थे क्योंकि मेरा वॉलेट उसके बैग में ही रह गया था, उस दौरान मेरा कोई ठिकाना भी नहीं था, सुबह के 4.30 बजे थे और मैं वापस चला गया, मैंने कहा कि मैं यहां अब बिल्कुल भी नहीं रुकना चाहता हूं और मैं वो अपार्टमेंट छोड़ना चाहता था इसके लिए मैंने पैसा भी चुकाया, मैं सुबह उठा और अपना बैग लेकर घर वापस आ गया। ' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें