Anchal Singh Marriage Photos: 'अनदेखी' फेम आंचल सिंह ने मोहित चावला के साथ शादी कर ली है। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिश्ते और ससुराल के बारे में एक बेहतरीन नोट लिखा है।
विज्ञापन
1 of 5
आंचल सिंह की शादी की तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@anchalsinghofficial
वेब सीरीज 'अनदेखी' और 'ये काली-काली आंखें' फेम अभिनेत्री आंचल सिंह ने शादी कर ली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में उनके पति मोहित चावला के अलावा उनके परिवार के लोग भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
आंचल सिंह की शादी की तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@anchalsinghofficial
आंचल की पोस्ट में क्या है?
अभिनेत्री ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि उनके पति उनकी मांग में सिंदूर भर रहे हैं। एक तस्वीर में वह लाल जोड़े में मंडप की तरफ आ रही हैं। एक और तस्वीर में वह अपने परिवार से मिल रही हैं। एक और तस्वीर में वह हाथ जोड़कर सबका अभिवादन कर रही हैं।
आंचल सिंह की शादी की तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@anchalsinghofficial
तुम और मैं से हम तक
तस्वीरें शेयर करते हुए आंचल ने कैप्शन में लिखा ''तुम' और 'मैं' से 'हम' तक। हमेशा के लिए। कुछ पल ऐसे होते हैं, जिन्हें शब्दों की जरूरत नहीं होती। रस्मों के बीच एक-दूसरे की ओर देखा गया एक प्यार भरा नजरिया। एक मुस्कान, जो कहती है सच में अब हम साथ हैं। जुड़े हुए हाथों से की गई एक शांत प्रार्थना और मांग में सजे सिंदूर के साथ निभाने का एक जीवन भर का वादा।'
4 of 5
आंचल सिंह की शादी की तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@anchalsinghofficial
ससुराल के बारे में क्या बोलीं आंचल?
उन्होंने आगे लिखा 'जब मैं इन खूबसूरत पलों को याद करती हूं, तो एक बात बार-बार मन में आती है। मैं हमेशा से मानती हूं कि शादी के बाद बेटी अपने मायके से जुड़ी नहीं रहती, ऐसा नहीं होता। वह अपने पहले घर को दिल में बसाए हुए एक नए घर और नए परिवार का हिस्सा बनती है।'
आंचल सिंह की शादी की तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@anchalsinghofficial
आंचल का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि आंचल सिंह नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'ये काली काली आंखें' और सोनी लिव की सीरीज 'अनदेखी' के लिए काफी मशहूर हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने से पहले लगभग 300 विज्ञापनों में काम किया है। उन्होंने तमिल, तेलुगु, हिंदी और सिंहली फिल्मों में काम किया है।