कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन के साथ एक बार फिर अमिताभ बच्चन छोटे पर्दे पर राज कर रहे हैं। इस शो से न सिर्फ लोगों को कुछ न कुछ सीखने को मिलता है बल्कि साथ ही साथ भरपूर मनोरंजन भी मिलता है। वहीं शो में हर त्योहार भी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में नवरात्रि के पावन पर्व की तर्ज पर तीन महिला कंटेस्टेंट्स को मां दुर्गा का रूप बताया जा रहा है।