फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 11: 7 करोड़ की दहलीज पर पहुंचा बिहार का ये कंटेस्टेंट, 1 करोड़ के सवाल पर थम गई थीं सांसें

Wed, 11 Sep 2019 01:57 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanoj raj - फोटो : social media
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 को अपना पहला करोड़पति मिल गया है । मंगलवार को टेलीकास्ट हुए शो में यूपी के हिमांशु धूरिया एक करोड़ के सवाल तक पहुंचे । उन्हें सवाल का सही जवाब पता था लेकिन वो असमंजस में पड़ गए । उन्होंने 50 लाख रुपये जीत शो को क्विट कर लिया । अब एक कंटेस्टेंट 1 करोड़ रुपये जीतने के बाद 7 करोड़ के सवाल पर पहुंच गया है । 
विज्ञापन

2 of 5
kbc - फोटो : social media
इस हफ्ते आपको बिहार के रहने वाले सनोज राज 7 करोड़ के सवाल का सामना करते नजर आएंगे। सोनी की ओर से जारी किए गए एक प्रोमो में दिखाया गया है कि अमिताभ बच्चन सनोज राज को बताते हैं कि आप एक करोड़ रुपये जीत चुके हैं। इसके बाद बिग बी उनके सामने 7 करोड़ रुपये का सवाल रखते हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
sanoj raj - फोटो : social media
प्रोमो में यह नहीं दिखाया गया है कि वो 7 करोड़ के सवाल का जवाब दे पाते हैं या नहीं। ये एपिसोड गुरुवार और शुक्रवार को प्रसारित होगा । आप भी गुरुवार और शुक्रवार को ये एपिसो देख सकते हैं। बता दें कि सनोज आईएएस बनना चाहते हैं । वो एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं । 

4 of 5
sanoj raj - फोटो : social media
उनके पिता रामजनम शर्मा किसान हैं और सनोज ने जहानाबाद के स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने वर्धमान के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की। वो दो वर्ष से सहायक कमांडेंट के पद पर नौकरी कर रहे हैं। इससे पहले ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुशील कुमार पांच करोड़ रुपये जीत चुके हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karan johar - फोटो : social media
50 लाख रुपये जीतने वाले हिमांशु की बात करें तो उनसे 1 करोड़ का जो सवाल पूछा गया था, उसका जवाब करण जौहर को भी पता था । सवाल था- किसके द्वारा उपनिषदों का फारसी में किया गया अनुवाद सिर्रे-अकबर के नाम से जाना जाता है। करण जौहर ने ट्वीट कर कहा कि इस सवाल का सही जवाब दारा-शिकोह है । करण जौहर काफी खुश थे कि उन्हें केबीसी के एक करोड़ के सवाल का जवाब पता था । 

KBC 11: करण जौहर जानते थे 1 करोड़ के इस सवाल का जवाब, रणवीर सिंह से निकला कनेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें