फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati: प्रतिभागियों के लिए करोड़पति बनने की राह हुई मुश्किल, केबीसी शो से हटाई गई ये लाइफ लाइन

Wed, 03 Aug 2022 07:13 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी टीवी के रियलिटी टीवी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की लंबी फैन फॉलोइंग है। जहां इस शो में भाग लेने के लिए लोग खूब मेहनत करते हैं, तो वहीं दर्शक भी बेसब्री से इस क्विज शो का इंतजार करते हैं। जहां कुछ लोग इस शो से करोड़पति बनकर निकले हैं तो वहीं कुछ ने लाखों जीते हैं लेकिन इस बार करोड़पति बनने के लिए प्रतिभागियों की राह कठिन होने वाली है। क्योंकि शो में एक बड़ा  बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
कौन बनेगा करोड़पति 14 - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन के शो केबीसी के प्रतिभागियों के लिए ये झटके वाली खबर हो सकती है। जानकारी सामने आ रही है कि 'कौन बनेगा करोड़पति' शो से एक लाइफ लाइन हटा दी गई है। पहले जहां खेलते समय चार लाइफ लाइन दी जाती थीं, वहीं अब कंटेंस्टेंट सिर्फ तीन लाइफ लाइन ही ले सकेंगे। जानकारी सामने आई है कि अब इनमें से एक को लिस्ट से हटा दिया गया है। ऐसे में अब कंटेस्टेंट के पास बचने के लिए केवल तीन मौके होंगे।
विज्ञापन

3 of 4
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया
हटा गई ये महत्वपूर्ण लाइफ लाइन
केबीसी क्विज शो है और जैसे-जैसे प्रतिभागी आगे बढ़ते जाते हैं वैसे-वैसे ही सवाल भी कठिन होने लगते हैं। लाइफ लाइन से प्रतिभागियों को काफी मदद मिलती है। शो में फोन अ फ्रेंड, 50-50 ऑडियंस पोल और एक्सपर्ट एडवाइस, कुल चार लाइफ लाइन थीं लेकिन सामने आ रही खबरों की माने तो अब एक्सपर्ट एडवाइस को हटा दिया गया है, जो किसी कठिन सवाल के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण लाइफ लाइन थी।
विज्ञापन

4 of 4
केबीसी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि बिग-बी के शो केबीसी का 14 वां सीजन 7 अगस्त 2022 से ऑन एयर होने वाला है और देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में केबीसी के इस खास एपिसोड में भारत को गौरवान्वित करने वाले मेहमानों का स्वागत किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, कौन बनेगा करोड़पति के विशेष एपिसोड में दिग्गज मेजर डी.पी. सिंह, स्पोर्ट्स आइकन और पद्म विभूषण मैरी कॉम, पद्म श्री सम्मानित सुनील छेत्री, के अलावा अभिनेता आमिर खान भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें