अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' को 3 करोड़पति मिल चुके हैं । खेल अभी भी जारी है । इस मंच पर कंटेस्टेंट अपनी पर्सनल लाइफ के किस्से शेयर करते हैं । इस बार बिग बी ने एक कंटेस्टेंट के सामने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की ।
विज्ञापन
2 of 5
kbc
- फोटो : social media
सोमवार को टेलिकास्ट हुए शो में उत्तराखंड के सुमित तड़ियाल हॉट सीट पर आए । इस दौरान अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा क्या आपकी लव मैरिज हुई है? सुमित ने बताया उनकी लव मैरिज को अरेंज मैरिज दिखाया गया है। साथ ही सुमित ने बताया उनकी पत्नी उन्हें सुनिये जी कहकर बुलाती हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
kbc 11
- फोटो : sony
इसी वजह से सुमित ने फोन पर पत्नी का नाम 'सुनिए जी' सेव किया है । इसके बाद अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्होंने पत्नी जया बच्चन का फोन नंबर किस नाम से सेव कर रखा है। बिग बी कहते हैं उन्होंने पत्नी का नंबर उनके नाम के शॉर्ट फॉर्म JB से सेव कर रखा है।
4 of 5
kbc 11
- फोटो : social media
कौन बनेगा करोड़पति का यह दिवाली फेस्टिव वीक है। इसमें हर कंटेस्टेंट को एक ओपो फोन और एक सोने का सिक्का दिया जाएगा। बता दें कि सुमित ने शो से 3.20 हजार रुपए जीते। अमिताभ और जया की बात करें तो उनकी शादी को 46 साल हो गए हैं ।
पिछले दिनों दोनों को दुर्गा पंडाल में देखा गया था । इसके बाद बिग बी ने करवाचौथ के मौके पर जया बच्चन की एक फोटो भी शेयर की थी । जया ने अपनी बहू ऐश्वर्या और बेटी श्वेता बच्चन के साथ करवाचौथ मनाया था । इसकी तस्वीरें भी सामने आईं थीं ।