बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इस समय अपने चर्चित रियलिटी शो केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) की शूटिंग में व्यस्त हैं। अमिताभ यहां शो खेलने के साथ ही हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट्स के साथ भी बातचीत करते हैं। इस दौरान अमिताभ खुद से जुड़ी हुई भी कई बातें साझा करते हैं। कभी वो अपने पुराने दिनों को याद करते हैं तो कभी अपने बच्चों के बारे में बातें किया करते हैं। अब हाल ही में अमिताभ ने बताया है कि उन्होंने लॉकडाउन के समय में क्या किया।