केबीसी 9 रियलिटी शो के आखिरी एपिसोड की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें गले में तेज दर्द होने लगा। वो न ही कुछ खाना खा पा रहे थे और न ही पानी पीना उनके लिए संभव हो पा रहा था। उनकी इस हालत को देखकर जल्द ही शूटिंग रैप अप कर दी गई और बिग बी घर चले गए।
पढ़ेंः रियलिटी शो के दौरान राजकुमार राव का एक्सीडेंट, लगी गंभीर चोट
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
बाद में बिग बी ने अपने फैंस को अपनी तबीयत की जानकारी देते हुए अपने ब्लॉग पर लिखा कि फिलहाल तबीयत में सुधार है। केबीसी 9 शो के दौरान लगातार बात करने के कारण उनके गले में इंफेक्शन हो गया है। उन्हें कोई भी चीज खाने में या पीने में बहुत तकलीफ हो रही है।
विज्ञापन
3 of 4
यहां तक की उन्हें बात करने में भी परेशानी हो रही है। केबीसी के आखिरी दिनों की शूटिंग के दौरान वो antibiotics और pain killers लेते थे ताकि पूरे दिन शूट कर सकें। हालांकि अंतिम एपिसोड की शूटिंग में हालत ज्यादा खराब हो गई।
पढ़ेंः रेप के आरोप पर अब सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बड़ा बयान
उन्होंने केबीसी के जल्द खत्म होने का दुख भी जताया और फैंस से वादा किया कि कुछ महीने के ब्रेक के बाद शो वापिस जरूर आएगा। उन्होंने ब्लॉग में लिखा कि तबीयत ठीक होने के बाद वो इस पर जरूर विचार करेंगे। उन्होंने केबीसी के मेकर्स को ऐसे शानदार शो के लिए दिल से धन्यवाद भी दिया।