हर साल होने वाले रिएल्टी शोज में तमाम गायक निकलते तो हैं पर इनमें से नेहा कक्कड़, अरिजीत सिंह जैसी शोहरत किसी किसी को ही मिलती है। ज्यादातर कुणाल गांजावाला, अली हसन और दूसरे गायकों की तरह बस चंद फिल्मों में गाकर गायब हो जाते हैं। इंडियन आइडल के सीजन 10 के विनर सलमान अमर उजाला से मिले तो उनको भी ये सब याद रहा।
विज्ञापन
2 of 5
indian idol 10
- फोटो : amar ujala
इस बारे में पूछने पर सलमान कहते हैं, हिंदी सिनेमा में किसी की कॉपी करके कोई सिंगर कामयाब नहीं हो सकता। मेरा सपना भी फिल्मों में प्लेबैक का है और मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं अपनी पहचान दूसरे गायकों से अलग बना सकूं। गायिकी के टैलेंट शोज में अक्सर शो के निर्णायकों का पैनल शुरू से ही किसी एक गायक को लेकर खासा मेहरबान रहता है।
विज्ञापन
3 of 5
indian idol
इंडियन आइडल सीजन 10 में ये इल्जाम सलमान पर भी लग रहा है कि उन्हें जजों का कुछ ज्यादा ही प्यार मिला। इस पर सलमान का कहना है, बहुत सारी बातें हैं उनकी जो मैंने मानी हैं। इन लोगों ने मुझे बहुत प्यार भी दिया। कभी उन्होंने ऐसी बातें भी बोली जो दिल में बैठने वाली है। मैं मानता हूं कि जजेज का मैं फेवरिट सिंगर रहा लेकिन इससे उनके किसी फैसले पर असर पड़ा हो, मुझे नहीं लगता।
4 of 5
indian idol 10
- फोटो : amar ujala
मेरी आवाज मेरी पहचान बन चुकी है और मुझे पूरा भरोसा है कि इसी आवाज की बदौलत में कामयाबी जरूर हासिल करूंगा। इंडियन आइडल के बीच में ही सलमान ने सोनी टीवी के ही एक और शो जैम्मिन की शूटिंग ए आर रहमान जैसे मशहूर संगीतकार के साथ की। ये लम्हा सलमान के दिल में बस गया है, रहमान सर के साथ गाकर मेरा एक सपना पूरा होग गया।
इस एपिसोड में क्लिंटन सेरेहो भी थे, जो मेरे बहुत बहुत फेरविरट हैं। मुझे अच्छा लग रहा कि इंडस्ट्री में मुझे हर तरफ से प्यार मिल रहा है। ये प्यार मुझे काम दिलाने में भी तब्दील होगाए ऐसी मैं ऊपरवाले से दुआ करता हूं।