फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म मेकर्स का नया खुलासा...और खुल गया जरीन खान से हुई 'छेड़छाड़' का राज

Thu, 23 Nov 2017 08:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 6
Zareen Khan
फिल्म 'अकसर-2' की लीड एक्ट्रेस जरीन खान के खुलासे के बाद कि दिल्ली में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान उनसे छेड़खानी की गई, को फिल्म के मेकर्स ने इस बात को सिरे से खारिज कर जरीन के आरोपों को झूठा करार दिया है.....
विज्ञापन

2 of 6
aksar 2
सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि जरीन और उनकी टीम ने दो दिन पहले मिले टूर के शिड्यूल को स्वीकार किया था। लेकिन जरीन बाद में इस बात से मुकर गईं और वो ना तो प्रेस कांफ्रेंस में आईं और ना ही स्पांसर विज‌िट के लिए गईं। यहां तक कि उन्होंने फिल्म की प्रमोशन के लिए एक दिन भी ढंग से पूरा नहीं दिया।
विज्ञापन

3 of 6
अक्सर 2 - फोटो : Aksar 2 Official Trailer
जरीन ने बताया कि उनको इंवेट के दौरान कड़ी सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई और वे छेड़खानी का शिकार हो गईं। लेकिन फिल्म मेकर ने साफ कहा कि जरीन की बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। जबकि वे वेन्यू से ये कहकर लौट आईं कि वे वहां ना तो ठहरना चाहती हैं और ना ही कुछ खाना चाहती हैं।

4 of 6
अक्सर 2
जरीन के जाने के बाद फिल्म मेकर को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और स्पांसर्स के पैसे लौटाने पड़े। लेकिन जरीन अपने चार बॉडीगार्ड और मैनेजर के साथ वहां से निकल गईं। जरीन स्पोंसर की कार में बैठी लेकिन उन्हें कार की चाबी नहीं दी गई। इसके बाद जरीन के मैनेजर ने दूसरी कार का प्रबंध कर होटल में भेज दिया। जिसके बाद वे फिल्म मेकर को बिना बताए मुंबई के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन

5 of 6
Zareen khan kiss
बता दें कि दो दिन पहले फिल्म अकसर-2 की पूरी टीम प्रमोशन के लिए दिल्ली गई जहां इवेंट के दौरान जरीन के साथ छेड़खानी की बात सामने आई। जरीन ने कहा कि वे पर्याप्त सुरक्षा ना होने के कारण छेड़खानी का शिकार हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Zareen Khan
जरीन ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें फिल्म में जबरदस्ती छोटे कपड़े पहनने के लिए फोर्स किया गया। जहां जरूरत नहीं भी थी वहां भी इंटीमेंट सीन्स डाले गए। बिना बताए किसिंग सीन्स को बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि फिल्म में उनसे सेंसुअस सीन को भी इस हद तक करने को कहा गया कि सेंसुअस फैक्टर की लाइन को क्रॉस कर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें