फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: सुपरहिट सॉन्ग 'बेबी डॉल' में था ये कंटेस्टेंट, इस हफ्ते हो जाएगा बेघर

Sat, 23 Dec 2017 02:46 PM IST
amarujala.com-written by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 11
बिग बॉस 11 में जेल में बंद तीन कंटेस्टेंट अर्शी, विकास और आकाश के बीच हुई बातचीत से बड़ा खुलासा सामने आया है। पहले बता दें कि तीनों को टास्क में खराब परफोर्म करने के चलते कालकोठरी की सजा दी गई है। हालांकि आकाश और विकास में जबरदस्त हाथापाई हुई जिसके बाद बिग बॉस ने दोनों को तगड़ी फटकार लगाई। 
विज्ञापन

2 of 5
Akash and Meet Brothers
चलिए अब आपको बताते हैं कि घर में बंदर, केकड़े, अ-केश के नाम से फेमस आकाश ददलानी एक रैपर हैं। लेकिन शायद आपको ये नहीं पता होगा कि बॉलीवुड में 'बेबी डॉल मैं सोने की" और चिट्टियां कलाईयां जैसे  सुपरहिट साॉन्ग देने वाले मीत ब्रॉदर्श आकाश ददलानी का खास नाता हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Arshi and Akash
इतना ही नहीं आकाश ने जेल मे अर्शी और विकास को ये भी बताया कि 'बेबी डॉल' सॉन्ग जब कम्पोज हो रहा था उस समय आकाश वहीं थे। बता दें कि ये दोनों सॉन्ग कुमार राकेश ने लिखे हैं जो आकाश के अच्छे दोस्त हैं। वहीं, बातों-बातों में विकास ने बताया कि सिंगर अरमान मलिक और अमाल मलिक दोनों ही अनु मलिक के भतीजे हैं और म्यूजिक कंपोजर डब्बू मलिक के बेटे हैं। 

4 of 5
Akash
सारी हकीकत जानने के बाद अर्शी खान के बिल्कुल होश उड़ गए। अर्शी ने विकास से कहा कि कभी आकाश का नाम तो आया नहीं। लेकिन आकाश ने अर्शी को बताया कि बेबी डॉल सॉन्ग के प्रोमो के दौरान मीत ब्रॉदर्श ने उनका नाम लिया था। शायद जो कंटेस्टेंट आकाश को अच्छे से ना जानते हो ये खबर पढ़ने के बाद उन्हें यकीन होगा कि आकाश कोई ऐसे-वैसे रैपर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 11
खैर, घर के ताजा माहौल के मुताबिक, हिना खान खान फोटो फ्रेम टास्क जीतने के बाद घर की नई कैप्टन बन चुकी हैं। कैप्टेनसी की दावेदारी के लिए प्रिय़ांक, लव, शिल्पा और हिना ने पोल्ट्री फार्म टास्क में बाजी मारी थी। लेकिन काफी देर तक कोई निर्णय ना आने पर हिना के सिवाय तीन कंटेस्टेंट ने टास्क को बीच में छोड़ हिना को कैप्टन बनने का मौका दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें