फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इंडियन आइडल' के इस प्रतियोगी को सुनकर अजय की यादें हुईं ताजा, कह डाली ये बात

Mon, 23 Dec 2019 01:28 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन आइडल के सेट पर अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मेगा स्टार अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में दोनों कलाकारों ने इंडियन आइडल सीजन 11 के सेट पर भी शिरकत की और शो में हिस्सा ले रहे सभी प्रतियोगियों का उत्साह वर्धन किया। 
विज्ञापन

2 of 5
अजय-काजोल और सनी हिंदुस्तानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऐसे अवसर पर सनी हिंदुस्तानी ने अजय की फिल्म 'कच्चे धागे' का गाना 'शान ए करम का क्या कहना' गाकर समां बांधा। उनकी इस प्रस्तुति पर सभी ने खड़े होकर उनका सनी का अभिवादन किया। इंडियन आइडल सीजन 11 के सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली प्रतियोगियों में से एक सनी हिंदुस्तानी की गायिकी से फिल्म अभिनेता अजय देवगन इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने कह दिया कि आपकी गायिकी से मुझे पाकिस्तानी गायक नुसरत फतेह अली खान की याद आ गई।
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सनी की तारीफ करते हुए अजय देवगन ने कहा, 'आपका गाने का अंदाज बिल्कुल नुसरत साहब जैसा है। मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं जो कच्चे धागे जैसी फिल्म का हिस्सा रहा। इसमें खास तौर पर गाना गाने के लिए सीमा पार से नुसरत साहब को बुलाया गया था। उनके निधन से पहले यही वो आखिरी फिल्म है जिसमें उन्होंने अपनी आवाज दी थी।'

4 of 5
Ajay Devgn - फोटो : Social Media
वह आगे कहते हैं, 'आनंद बक्शी और नुसरत साहब ने एक महीने तक कच्चे धागे की एल्बम पर काम किया था। उस एक महीने की मेहनत का ही नतीजा है जो उस एल्बम के सभी गाने सुपरहिट हुए थे। कच्चे धागे की एल्बम मेरी अब तक की सबसे पसंदीदा एल्बम्स में से एक है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kajol - फोटो : social media
उधर काजोल ने भी सनी की तारीफ में पींगे भरते हुए कहा, 'आपने बहुत ही गजब की प्रस्तुति दी है। यह वाकई बहुत बेहतरीन है। मैं दुआ करती हूं कि आप इसी तरह गाते रहें और नई ऊंचाइयों को छूकर आगे बढ़ते रहें।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें