कॉमेडी का दोगुना तड़का लगाने के लिए कपिल शर्मा एक बार फिर टीवी पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। लंबे ब्रेक के बाद कपिल शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' के साथ छोटे पर्दे पर लौट रहे हैं, लेकिन उनके शो का पहला एपिसोड ही मुश्किलों में दिख रहा है। दरअसल शो के पहले एपिसोड में आने वाले गेस्ट अजय देवगन ने उन्हें इंतजार करने के लिए कह दिया है। कपिल ने अजय से बहुत मिन्नतें की, लेकिन अजय ने उन्हें यह कहकर मना कर दिया कि जैसे आप स्टार्स को इंतजार कराते थे आज आपको इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
2 of 4
kapil sharma
अब आप इस से पहले यह सोचें कि एक बार फिर कपिल का शो फंस गया है तो हम आपको बता दें कि कपिल के आने वाले शो का प्रमोशनल वीडियो जारी हुआ है। जिसमें कपिल अजय देवगन को शो पर आने के लिए रिक्वेस्ट कर रहे हैं, लेकिन अजय कपिल शर्मा की चुटकी ले रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
kapil sharma
अजय द्वारा शो में गेस्ट को इंतजार कराने को लेकर तंज कसने के बाद कपिल ने माफी मांगते हुए अजय से दोबारा शो पर आने की गुजारिश की। अपने मस्ती भरे अंदाज में कपिल ने कहा आप रेड मारने ही आ जाओ। अजय ने यहां भी मौका नहीं छोड़ते हुए कहा इनकम टैक्स की रेड उनके यहां पड़ती है जिनकी इनकम होती है।
इस वीडियो से यह बात तो साफ हो गई है कि कपिल के इस शो के पहले गेस्ट अजय देवगन होंगे। आपको बता दें, अजय देवगन की फिल्म 'रेड' 16 मार्च को रिलीज होने वाली है, जिसके प्रमोशन के लिए अजय कपिल के शो पर पहुंचेंगे।