फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नागिन 3' के बाद ये सीरियल हो सकता है ऑफएयर, गिरती TRP बनी बड़ी वजह!

Fri, 17 May 2019 05:28 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Krishna Chali London - फोटो : twitter
टीआरपी के उलटफेर की वजह से कई सारे सीरियल की बंद होने की खबरें आ रही हैं। खबरों की मानें तो अब एक और सीरियल जल्द ही ऑफएयर हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्टारप्लस पर आने वाला सीरियल 'कृष्णा चली लंदन' (Krishna Chali London) जल्द ही ऑफएयर हो सकता है। कहा जा रहा है कि सीरियल के ऑफएयर होने की खबरों की पीछे की वजह शो की लगातार गिरती टीआरपी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Krishna Chali London - फोटो : twitter
खबरों की मानें तो 'कृष्णा चली लंदन' (Krishna Chali London) सीरियल जून में बंद हो सकता है। टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक यह शो 14 जून को ऑफएयर हो जाएगा। सीरियल से जुड़े करीबी सूत्र ने वेब पोर्टल से बात करते हुए कहा- 'यह चैनल और शो के प्रोड्यूसर का आपसी सहमति से लिया गया फैसला है।' 
विज्ञापन

3 of 5
Dipika and Karan V Grover - फोटो : twitter
खबरों की मानें तो इस शो की जगह दो सीरियल में से कोई एक सीरियल ले सकता है। यह दोनों नए सीरियल दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर का 'कहां हम कहां तुम' हो सकता है। कहा जा रहा है कि यह शो 17 जून से ऑनएयर हो सकता है। इसके अलावा 'संजीवनी 2' सीरियल भी रिप्लेस कर सकता है।

4 of 5
Surbhi Chandna - फोटो : file photo
पहले ऐसी खबरें आई थीं कि 'संजीवनी 2' सीरियल 1 जुलाई को ऑनएयर होगा। इस सीरियल में सुरभि चंदना का नाम सामने आया है। इसके अलावा 'संजीवनी' के पहले सीजन के एक्टर्स मोहनीश बहल, गुरदीप कोहली के भी सीजन 2 में होने की खबरें आ रही हैं। खास बात यह है कि बीतो दिनों कई सीरियल के ऑफएयर होने की खबरें आईं। इन सीरियल्स में एकता कपूर का 'नागिन 3' और ये हैं मोहब्बतें सीरियल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Naagin 3 - फोटो : twitter
एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 3' के क्लाइमेक्स को हिट करने के लिए मेकर्स ने पूरी प्लानिंग कर ली है। यहां तक कि सीरियल में 'नागिन' सीरीज के लीड एक्टर्स की भी एंट्री कर दी है। कहा जा रहा है कि यह सीरियल 26 मई को ऑफएयर हो जाएगा। इस सीरियल की कुछ तस्वीर में सामने आई हैं जिसमें मौनी रॉय और सुरभि एक साथ नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें