फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: जुबैर के बाद एक और कंटेस्टेंट सलमान के निशाने पर, जमकर ली क्लास

Sun, 22 Oct 2017 01:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जुबैर खान
बिग बॉस के घर में मौजूद आकाश ददलानी ने खुद को रैपर और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी का रिश्तेदार बताया था। सिर्फ इतना ही नहीं आकाश ने दूसरे घरवालों को विशाल ददलानी से जुड़ी कई बातें बताई थीं। सलमान ने आकाश को टॉन्टिंग वे में सुनाते हुए कहा ददलानी परिवार के सदस्य-मिस्टर ददलानी। आप किस ददलानी परिवार से हैं। तो आकाश कहते हैं कि वह उस ददलानी परिवार से हैं जहां वह एक अकेले लड़के हैं और बाकी बहनें हैं।

पढ़ें- किंग खान ने कुछ ऐसे पूरी की कैंसर पीड़ित फैन की इच्छा, आपको भी होगा गर्व
विज्ञापन

2 of 5
आकाश ददलानी
रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसी खबरें थीं कि आकाश ने घर में ये कहकर एंट्री ली है कि वह विशाल ददलानी के कजन हैं। वह विशाल के पिता के भाई के बेटे हैं। इधर, जब सलमान ने उनसे कल यानी वीकेंड का वार में ये बात पूछी तो आकाश कहते हैं कि ‘मैं उनसे बात नहीं करता।’ददलानी खानदान से ताल्लुक रखने को लेकर सलमान ने हंसी-हंसी में आकाश को खूब सुनाया। साथ ही नसीहत भी दी कि खुद को साबित कर दिखाएं न कि फैमिली को।

पढ़ें- 'अलाउद्दीन' की आंखों में ये क्या नजर आया, रणवीर सिंह ने शेयर किया ऐसा स्केच
विज्ञापन

3 of 5
आकाश ददलानी
आपको बता दें कि आकाश एक रैपर हैं। वो जब शो में आए थे तो उन्होंने खुद को फेमस म्यूजिक रैपर बताया था। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि वो विशाल ददलानी के मृत भाई के बेटे हैं। वहीं इस मामले पर विशाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वो आकाश को नहीं जानते और न ही वो उनका कोई रिश्तेदार हैं।

पढ़ें- दिवाली के मौके पर अक्षय का बड़ा गिफ्ट, शहीदों के परिवारों को भेजी खुशियां

4 of 5
विशाल ददलानी
ट्विटर पर एक पोस्ट जारी कर विशाल ददलानी ने खुद इस बात का खुलासा किया है। विशाल ने लिखा है 'बिग बॉस के अंदर कोई व्यक्ति है जो मुझे अपना रिश्तेदार बता रहे हैं। मैंने इसे चेक किया और पता चला कि वह काफी दूर के रिश्तेदार हैं पर मैं उन्हें नहीं जानता। उन्होंने मुझे टेक्स्ट भी किया था। वह काम मांग रहे थे। उन्होंने कई बार मुझसे इस बारे में बात करने की कोशिश की लेकिन सिर्फ सरनेम एक सा होने से काम ऐसे नहीं मिलता।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विशाल ददलानी
'अगर वो मेरे पिता के 'मरे हुए भाई' (जैसे की वो खुद कह रहे हैं) होते भी तो भी मैं उन्हें काम नहीं देता। उन्हें मेहनत के दम पर यहां तक आना होगा और अपने लिए खुद जगह बनानी होगी। मैं बता दूं मेरा कोई भाई नहीं है। यह क्लियर है कि मैं इन्हें नहीं जानता।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें