बिग बॉस के सीजन 11 में बीती रात घर से बेघर हुईं कंटेस्टेंट ज्योति कुमारी ने बाहर आते ही सपना चौधरी पर चौंकाने वाला खुलासा किया।
विज्ञापन
2 of 5
Jyoti kumari
इस सप्ताह नॉमीनेट हुए 7 कंटेस्टेंट में से शिल्पा, आकाश और विकास को शनिवार को प्रसारित एपिसोड में सेफ घोषित कर दिए गए थे। जब रविवार को बेनाफशा, सपना और लव त्यागी सेफ हो गए। इस लिहाज से कम वोट मिलने के कारण इस सप्ताह बिहार की शान ज्योति कुमारी घर से बाहर हो गईं।
विज्ञापन
3 of 5
Jyoti Kumari
ज्योति ने बाहर आते ही खुलासा कि डांसर सपना चौधरी बेहद चालाक कंटेस्टेंट हैं। सपना जैसी दिखती हैं, वैसी हैं नहीं। विकास की तारीफों के पुल बांधते हुए ज्योति ने बताया कि शिल्पा की बातें गलत होती हैं, इसी वजह से विकास गुस्सा करते हैं। हितेन और हिना को उसने सबसे मजबूत कंटेस्टेंट बताया।
4 of 5
jyoti kumari
ज्योति ने ये भी बताया कि उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वे घर से बेघर हो जाएंगी। उसके समेत सभी घरवालों को पूरा विश्वास था कि इस सप्ताह लव त्यागी बेघर होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गौरतलब है कि रैपर आकाश को 2537(15.9%) और ज्योति को 2363(14.84%) सबसे कम वोट हासिल हुए हैं।
गौरतलब है कि सपना चौधरी और ज्योति कुमारी की तकरार घर में सीजन शुरू होने के चौथे दिन से ही हो गई थी। सपना ज्योति को समझाते हुए कहती हैं कि लोगों के बारे में पता रखो तो ज्योति कहती हैं कि वो घर में रहने आई हैं किसी के बारे में पता करने नहीं। ये बवाल आगे जाकर और गरमा गया था।