फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इश्कबाज' की ये एक्ट्रेस 2 साल बाद बनी मां, तस्वीर शेयर कर लिखा-'हमारी खुशियों का खजाना' 

Wed, 15 May 2019 04:40 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Navina Bole with husband - फोटो : instagram
टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल (Chhavi Mittal) 'मदर्स डे' के अगले ही दिन दूसरी बार मां बनी हैं। वहीं माही विज के भी प्रेग्नेंट होने की खबरें आ रही हैं। इस बीच एक और टेलीविजन एक्ट्रेस के मां बनने की खबर है। इस टीवी एक्ट्रेस का नाम नवीना बोले (Navina Bole) है। नवीना ने यह खुशखबरी खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Navina Bole - फोटो : instagram
नवीना बोले मशहूर सीरियल 'इश्कबाज' (Ishqbaaaz) में टिया का किरदार निभाया था। नवीना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट शेयर कर अपने मां बनने की खबर फैंस को दी। इस तस्वीर में एक बलून था जिस पर बेबी गर्ल लिखा हुआ था। साथ ही नवीना ने कैप्शन दिया था - 'हमारी खुशियों का खजाना।' 
विज्ञापन

3 of 5
Navina Bole with husband - फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवीना और उनकी बेबी गर्ल दोनों ठीक है। नवीना ने अपनी बच्ची का नाम किमायरा रखा है। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए नवीना ने कहा- 'मैं और करण हमेशा से ही लड़की चाहते थे क्योंकि हम लोगों के परिवार में लड़के ज्यादा हैं। मेरे और करण दोनों के भाई हैं इसलिए लड़कियां ज्यादा नहीं है। अपने बेटी को गोद में लेने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।' 

4 of 5
Navina Bole - फोटो : social media
कुछ दिन पहले ही नवीना के पति करण ने उनके लिए बेबी शावर की सरप्राइज पार्टी रखी थी। इस खास मौके पर नवीना और करण के कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। बेबी शावर पार्टी की तस्वीरों को नवीना बोले ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस मौके पर नवीना ने पिंक ड्रेस पहनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Navina Bole - फोटो : social media
नवीना बोले और करण की शादी 4 मार्च, 2017 को हुई थी। नवीना 'इश्कबाज' के अलावा कई सारे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। इन सीरियल्स में 'सपना बाबुल का बिदाई', 'लव यू जिंदगी', 'यहां मैं घर घर खेली', 'सजन रे झूठ मत बोलो', 'न बोलो तुम ना मैंने कुछ कहा' शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें