फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेफाली के आसिम पर लगाए आरोपों पर हिमांशी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'दोनों एक दूसरे के साथ सिर्फ..'

Thu, 20 Feb 2020 11:44 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Himanshi, Asim and Shefali - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) भले ही खत्म हो गया है लेकिन घर के अंदर हुई चीजों के ऊपर अभी भी सितारे लगातार बयान दे रहे हैं। 'बिग बॉस' में शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के आने के बाद आसिम रियाज की उनसे दोस्ती गहरी हो गई थी। हालांकि हिमांशी के बेघर होते ही दोनों की दोस्ती में दरार आ गई। यहां तक कि शेफाली ने बाहर जाते ही आसिम पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इन आरोपों पर हिमांशी खुराना ने बड़ा बयान दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Himanshi Khurana and Asim Riaz - फोटो : twitter
हिमांशी खुराना ने ये बातें पिंकविला बेवसाइट से इंटरव्यू के दौरान कहीं। हिमांशी ने कहा- 'ऐसी कोई बात नहीं है। मुझे नहीं पता कि वो ऐसा क्यों कह रही है या ऐसा क्यों महसूस कर रही है। मैं उन्हें वाकई में इज्जत करती हूं क्योंकि उनसे मेरा काफी गहरा बॉन्ड रहा है। मैं सही मायने में आसिम और उनके बीच फंस गई थी क्योंकि मेरी दोनों के साथ ही बेहद गहरी दोस्ती थी।' 
विज्ञापन

3 of 5
Himanshi Khurana - फोटो : twitter
हिमांशी ने आगे कहा- 'उनके बीच पहले से ही मतभेद थे। दोनों एक दूसरे के साथ सिर्फ मेरी वजह से जुड़े थे। चोट पहुंचाने वाली बात पर मैं ये कहना चाहती हूं कि ऐसा कभी नहीं हुआ। मैं आसिम के ज्यादा करीब हूं इसलिए उनके लिए बहुत परेशान हूं। एक बात तो एकदम साफ है कि शेफाली ने जो कहा वो कभी नहीं हुआ। मेरे पास इसके लिए कोई शब्द नहीं हैं।' 

4 of 5
Asim, Himanshi Khurana and Umar Riaz - फोटो : twitter
कुछ दिन पहले हिमांशी ने आसिम रियाज के विजेता न बनने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी थी। हिमांशी ने कहा था- 'जब अचानक नाम लिया तो काफी निराशा हुई लेकिन ठीक है । ट्रॉफी से कुछ नहीं होता, क्योंकि लोग तो हर जगह आसिम का नाम जप रहे थे। तो मेरे हिसाब से वो विनर है।' आसिम के परिवार से मिलने के बारे में हिमांशी ने बताया, 'मैं पीछे जाकर खड़ी हो गई थी। मैं वहां ज्यादा किसी से बात नहीं कर रही थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
asim riaz - फोटो : Social Media
'आसिम की मां बहुत भावुक थीं। मैंने उनको जाकर गले लगाया लेकिन आसिम मुझे ही देख रहा था। वो मेरा हाथ पकड़कर अपने परिवार के पास ले गया और उसने कहा कि यही वो लड़की है जिससे आप सबको मिलवाना चाहता था। मैं उस वक्त शरमा रही थी। मैं उसको कह रही थी कि कोई बात नहीं।'

फिल्मफेयर में नामांकित ना किए जाने पर फूटा यामी गौतम के फैंस का गु्स्सा, अब अभिनेत्री ने दिया संदेश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें