फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी के 'राम' के बाद 'लक्ष्मण' भी मुसीबत में फंसे, सोशल मीडिया पर लोगों से कही ये बात

Wed, 08 Apr 2020 09:41 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tv Lakshman aka Sunil Lahri - फोटो : twitter
सोशल मीडिया पर सितारों के नाम से अक्सर फेक अकाउंट बन जाते जाते हैं। ये फेक अकाउंट अक्सर सितारों पर भारी भी पड़ जाते हैं। टीवी के राम अरुण गोविल हाल ही में इस परेशानी से गुजर चुके हैं। वहीं अब 'रामायण' में उनके छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी भी इसी समस्या का सामना कर रहे हैं। अपनी इस समस्या के बारे में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Ramayan - फोटो : social media
सुनील लहरी ने अपनी ओरिजनल आईडी से ट्वीट किया- 'किसी गलत आईडी से मेरी तीन चार साल पुरानी फोटो पोस्ट की जा रही है। मेरे कई गलत और फेक आईडी बने हैं। मेरी ट्विटर पर एक ही आईडी है @LahriSunil ध्यान रखें।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
ramayan - फोटो : sony
रामानंद सागर की 'रामायण' में राम और सीता के अलावा जो किरदार मशहूर हुआ था वो लक्ष्मण का ही था। लॉकडाउन की वजह से 'रामायण' के दोबारा प्रसारण होने पर ये सितारे फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। लॉकडाउन से पहले सुनील लहरी कपिल शर्मा के शो में 'रामायण' की कास्ट के साथ आए थे। इस दौरान उन्होंने बताया था कि लक्ष्मण का रोल उन्हें किस तरह मिला था।

4 of 5
ramayan - फोटो : social media
लक्ष्मण का रोल करने वाले सुनील लहरी रामानंद सागर के कैंप में 'रामायण' से पहले 'विक्रम बेताल' और 'दादा दादी' सीरियल में काम कर चुके थे। कपिल के शो में सुनील ने कहा था- 'एक दिन प्रेम सागर ने ऑडीशन देने के लिए कहा। ऑडीशन में उनका सेलेक्शन शत्रुघ्न के लिए हुआ था लेकिन बाद में वो लक्ष्मण के किरदार के लिए चुने गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ramayan Serial - फोटो : twitter
सीरियल 'रामायण' के साथ इसके सारे किरदार इतने पॉपुलर हुए कि लोग इन अभिनेताओं को असल जिंदगी में भगवान मानने लगे थे। 'रामायण' का प्रसारण जनवरी 1987 से जुलाई 1988 तक हुआ था। इस शो के दोबारा शुरू होने से दर्शक काफी खुश हैं। वो लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बी आर चोपड़ा के भीष्म को रामानंद सागर के इस भीष्म ने दी थी कड़ी टक्कर, बिग बी भी निभा चुके ये किरदार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें