सीरियल की कहानी में कब कौन सा ट्विस्ट आ जाए ये कहना मुश्किल होता है। कुछ दिन पहले एकता कपूर के फेमस सीरियल 'ये है मोहब्बतें' ने 8 महीने का लीप लिया था लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस सीरियल में जल्द ही एक और बड़ा मोड़ आने वाला है।
विज्ञापन
2 of 4
Ye Hai Mohabbatein
दरअसल, टीआरपी कम होने की वजह से एकता कपूर ने 'ये है मोहब्बतें' सीरियल की कहानी 8 महीने आगे बढ़ा दी थी। जिससे ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सीरियल को TRP लिस्ट में टॉप 10 में जगह मिल जाएगी। ऐसा न होने पर अब एकता ने इस सीरियल में नया बदलाव करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
3 of 4
Ye Hai Mohabbatein
- फोटो : Instagram
सूत्रों की मानें तो सीरियल में इशिता और रमन की दूरियां फिर से कम होने लगेंगी। इशिता रमन को एक रेस्टोरेंट में लेकर जाएंगी जहां पर इशिता को कुछ लड़के परेशान करेंगे जिससे रमन गुस्से में उन लड़कों को सबक सिखाएंगे।
जानकारी के मुताबिक रमन अपने अहंकार को किनारे रखकर रोशनी से उसका बच्चा मांगेगे।ऐसा इसलिए क्योंकि रोशनी आदित्य के बच्चे की मां बनने वाली है। वहीं अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या इशिता रोशनी का बच्चा रमन को देगी या फिर नहीं?