फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss के 3 महीने बाद घरवालों के इतने बदल गए रिश्ते, सच जानकर नहीं कर पाएंगे यकीन

Sat, 14 Apr 2018 03:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bigg Boss
'बिग बॉस' सीजन 11 खत्म हुए 3 महीने बीत चुके हैं। इस सीजन को अब तक का सबसे सफल सीजन कहा जाता है। घर में न केवल जबरदस्त झगड़े देखे गए बल्कि गाली गलौच भी हुई। कुछ रिश्ते इस घर के अंदर बने तो कुछ पहले से भी ज्यादा बिगड़ गए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि तीन महीने बाद घर में रहने वाले कंटेस्टेंट के घर के अंदर रहने पर और बाहर आने पर रिश्तों में क्या बदलाव आया।
विज्ञापन

2 of 6
Priyank and Vikas Gupta
विकास गुप्ता- प्रियांक शर्मा
विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा दोनों एक दूसरे को शो में आने से पहले ही जानते थे। शुरुआती दौर में इन दोनों में घर के अंदर काफी प्यार देखा गया लेकिन समय के साथ ही रिश्ते में कड़वाहट देखी जाने लगी। यहां तक कि यह दोनों एक दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते थे। हालांकि शो के आखिरी पड़ाव में दोनों में फिर से बातचीत शुरू हो गई थी। शो के खत्म होते ही दोनों फिर से अच्छे दोस्त बन गए हैं साथ ही एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए स्पॉट किए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Shilpa Shinde and Arshi Khan
शिल्पा शिंदे- अर्शी खान
घर के अंदर सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव शिल्पा और अर्शी के रिश्ते में देखा गया। दोनों पहले दोस्त बनें और फिर दोनों के बीच मां-बेटी का रिश्ता बना। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक मनमुटाव के बीच टिक नहीं सका। शो के दौरान अर्शी घर से बेघर हो गई थीं। जब वह मेहमान बनकर आईं तो बेशक दोनों के बीच की दूरी कम हो गई थी लेकिन शो खत्म होने के बाद दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। 

4 of 6
hina khan, shilpa shinde
शिल्पा शिंदे- हिना खान
शिल्पा शिंदे और हिना खान के झगड़े ने काफी सुर्खियां बटोरी। दोनों को घर में न केवल छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते करते हुए दिखीं बल्कि एक दूसरे पर जमकर कमेंट्स भी किए। हालांकि शो के बाद हिना ने जब सभी कंटेस्टेंट के साथ बाहर जाने की बात कही तो शिल्पा ने मीडिया के सामने सिरे से इस बात को नकार दिया। इन दोनों की घर के अंदर कभी भी नहीं पटी लेकिन घर के बाहर रिश्ते अब सामान्य जरूर है। 
विज्ञापन

5 of 6
Hina Khan
प्रियांक शर्मा,हिना खान और लव त्यागी 
बिग बॉस शो के दौरान हिना खान, लव त्यागी और प्रियांक शर्मा की दोस्ती सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही। घर के अंदर तीनों को एक साथ मस्ती करते हुए देखा गया। शो में तीनों के घर में झगड़े भी हुए।हालांकि यह तीनों एक दूसरे से ज्यादा देर अलग नहीं रह पाए। शो के बाद यह तीनों लोग अक्सर मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। अब इनकी दोस्ती और भी गहरी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Vikas Gupta and Hiten
विकास गुप्ता-हितेन तेजवानी
विकास गुप्ता और हितेन तेजवानी शो के शुरुआती दौर में एक दूसरे से ज्यादा बातचीत करते हुए नहीं देखे गए। जैसे-जैसे समय बीतता गया यह दोनों एक दूसरे के करीब आते गए। यहां तक की शो के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता हितेन को अपना बड़ा भाई तक कहने लगे।इन दोनों का यह भाईचारा शो के बाद भी बरकरार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें