फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल बाद दोबारा मां बनीं ये एक्ट्रेस, बेटे को दिया जन्म

Sat, 03 Dec 2016 04:48 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मशहूर टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से टेलीविजन की दुनिया में अपना जादू बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी फिर से मां बन गई हैं। 27 नवंबर को उन्होंने मुंबई के सूर्या केयर हॉस्पिटल में एक बेटे को जन्म दिया है। आपको बता दें कि श्वेता ने तीन साल डेटिंग करने के बाद 2013 में एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी। अभिनव और श्वेता की यह पहली संतान है। 
विज्ञापन

16 साल बाद दोबारा मां बनीं ये एक्ट्रेस, बेटे को दिया जन्म

2 of 5
अपने बेटे के जन्म के बाद अभिनव ने कहा कि वो दोनों बहुत खुश हैं और सभी की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। 27 नवंबर को बेटे का जन्म हुआ और वह हेल्दी है। 
विज्ञापन

16 साल बाद दोबारा मां बनीं ये एक्ट्रेस, बेटे को दिया जन्म

3 of 5
सूत्रों के अनुसार आज श्वेता और बेटे को अस्पताल से घर लाया जा सकता है। अभिनव ने बताया कि अभी तक बेटे का नाम तय नहीं किया है।

16 साल बाद दोबारा मां बनीं ये एक्ट्रेस, बेटे को दिया जन्म

4 of 5
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी 21 साल की उम्र में पहली बार मां बनी थीं। पहले पति राजा चौधरी से श्वेता की 16 साल की एक बेटी है, जिसका नाम पलक है। साल 2007 में श्वेता ने राजा के साथ अपने 9 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 साल बाद दोबारा मां बनीं ये एक्ट्रेस, बेटे को दिया जन्म

5 of 5
श्वेता ने  'कसौटी जिंदगी की' के अलावा 'नागिन', 'सजन रे झूठ मत बोलो', 'परवरिश और 'बालवीर' जैसे सीरियलों में काम किया है। श्वेता को आखिरी बार 'बेगुसराय' सीरियल में देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें