फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंट हैं गौरी, अगले साल जनवरी में देंगी बच्चे को जन्म

Mon, 03 Oct 2016 02:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' और डांस रियलटी शो 'नच बलिए-2' में काम कर चुके एक्टर यश टोंक और उनकी पत्नी गौरी दूसरी बार पापा-मम्मी बनने वाले हैं। जी हां, गौरी प्रेग्नेंट हैं और वो अगले साल जनवरी तक अपने बच्चे को जन्म देंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

प्रेग्नेंट हैं गौरी, अगले साल जनवरी में देंगी बच्चे को जन्म

2 of 6
आपको बता दें कि यश टोंक और उनकी पत्नी गौरी की पहली मुलाकात एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'कहीं किसी रोज' के दौरान हुई थी। 'नच बलिए-2' में दोनों की जोड़ी फर्स्ट रनर-अप रही थी। 
विज्ञापन

प्रेग्नेंट हैं गौरी, अगले साल जनवरी में देंगी बच्चे को जन्म

3 of 6
यश और गौरी की एक 13 साल की बेटी है। एक इंटरव्यू के दौरान जब गौरी से उनके आने वाले बच्चे को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि परी की तरह ही उनका यह बच्चा भी अनप्लान्ड है। परी का जन्म उनकी पहली शादी की सालगिरह के दो हफ्ते पहले हुआ था।

प्रेग्नेंट हैं गौरी, अगले साल जनवरी में देंगी बच्चे को जन्म

4 of 6
गौरी ने बताया कि वो अपना पहला बच्चा लड़की ही चाहती थीं लेकिन इस बार उनकी ऐसी कोई स्पेशल इच्छा नहीं है। जो भी होगी वो बहुत खुश होंगी।
विज्ञापन

प्रेग्नेंट हैं गौरी, अगले साल जनवरी में देंगी बच्चे को जन्म

5 of 6
गौरी के पति यश टोंक टीवी के साथ ही कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने 'जय हो', 'मैं और मिसेस खन्ना', 'फाइट क्लब', 'पॉपकॉर्न खाओ मस्त हो जाओ', 'जानशीं', 'इश्क-विश्क', 'कुछ तो है' और 'संघर्ष' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा यश टीवी सीरियल 'सर्वगुण संपन्न', 'तेरे लिए', 'करम अपना अपना', 'केसर', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'जस्ट मोहब्बत' और 'सारा आकाश' में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेग्नेंट हैं गौरी, अगले साल जनवरी में देंगी बच्चे को जन्म

6 of 6
वहीं गौरी यादव भी मशहूर टीवी हीरोइन हैं। वो रियलिटी शो 'नच बलिए-2' की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। करीब 9 साल के ब्रेक के बाद गौरी ने सीरियल 'एक बूंद इश्क' से दोबारा वापसी की है। गौरी ने इसके अलावा 'मां एक्सचेंज' में भी काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें