टीवी इंडस्ट्री की ‘संस्कारी बहू’ टीना दत्ता सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं। टीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह हमेशा फैंस के बीच अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इतना ही नहीं, टीना की हर नई तस्वीर इंटरनेट पर हंगामा मचा देती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में, टीना दत्ता ने एक फोटोशूट करवाया, जिसमें वह अपने फैशन सेंस से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने मे कामयाब होती हुई नजर आईं।
दरअसल, टीना दत्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस का एटीट्यूड काबिले तारीफ है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि टीना अलग-अलग स्टाइल में कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। कुछ तस्वीरों में टीना खड़ी हैं तो कुछ तस्वीरों में वह फनी एक्सप्रेशन देती दिख रही हैं। इन सभी फोटोज में टीना काफी क्यूट भी लग रही हैं।