फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप की बढ़ती घटनाओं से इतना डर गईं ये एक्ट्रेस, दिल्ली-नोएडा के बारे में दे डाला बड़ा बयान

Sun, 22 Apr 2018 06:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीवी की दुनिया में अपना जादू चलाने के बाद बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' में काम कर रहीं एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने हाल ही में दिल्ली और नोएडा के बारे में एक बड़ा बयान दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दिल्ली-नोएडा की तुलना में उन्हें मुंबई में ज्यादा सेफ महसूस होता है। निकिता ने बताया कि उनका घर भले ही नोएडा में हो लेकिन वह मुंबई में रहना ही पसंद करती हैं और इसकी वजह सिर्फ सुरक्षा है। 
विज्ञापन

2 of 4
इन दिनों अपने होमटाउन नोएडा में रह रहीं निकिता ने बताया- 'मुंबई में जिंदगी हमेशा चलती रहती है जबकि दिल्ली में मुझे ब्रेक लेना पड़ता है, इससे मुझे बहुत शांति मिलती है। मुझे ऐसा लगता है कि यहां पर मुझे किसी राजकुमारी जैसा ट्रीटमेंट मिल रहा है। मैं तीन साल तक जनपथ में रही हूं और मुझे वह जगह बहुत पसंद है। हालांकि मुंबई की तुलना में दिल्ली सेफ नहीं है। यहां पर बहुत सी चीजों का डर है।'
विज्ञापन

3 of 4
उन्होंने आगे कहा- 'नोएडा में मेरा बहुत अनुभव नहीं रहा है। जब मैं छोटी थी तो अट्टा मार्केट जाया करती थी। दिल्ली-नोएडा पसंद है लेकिन यहां पर शाम 7 बजे के बाद वह बाहर निकलना नहीं पसंद करती हैं।' निकिता ने कहा- 'क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी मुंबई में गुजारी है तो मेरे लिए दिल्ली एक ऐसी जगह है जहां मैं रिश्तेदारों से मिलने आती हूं और कोशिश करती हूं कि शाम को 7 बजे से पहले वापस घर आ जाऊं। इसके बाद मैं बाहर तब निकलती हूं जब मुझे शॉपिंग से लिए या जिम के लिए जाना होता है। वैसे उस समय भी मेरे साथ कोई न कोई मौजूद रहता है।' 
विज्ञापन

4 of 4
निकिता ने कहा- 'क्योंकि मेरे माता-पिता यहां पर हैं, तो यहां पर मैं अपने माता-पिता के नियमों के हिसाब से चलती हूं और वक्त से वापस लौट आती हूं। हम दिल्ली और नोएडा में लड़कियों के बारे में तमाम ऐसी कहानियां सुनते हैं जिसके बाद यह पता चलता है कि यह लड़कियों के लिए सेफ नहीं है, इसलिए मुझे लगता है कि जल्दी वापस लौट आना ही ठीक है। मेरे दिल्ली के दोस्त मुझे यह बताते हैं कि दिल्ली सेफ है लेकिन मैं उन्हें मिलने के लिए लंच का वक्त ही देती हूं। यदि मुझे डिनर के लिए बाहर जाना भी होता है तो मैं कोशिश करती हूं कि अपने परिवार के साथ ही बाहर जाऊं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें