फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम से शादी करने पर फिर ट्रोल हुईं ये एक्ट्रेस, यूजर्स बोले-सरनेम ‘खान’ लगाओ तो मिला ऐसा जवाब

Tue, 01 May 2018 07:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और होस्ट मिनी माथुर इस समय सोशल मीडिया पर यूजर्स को जमकर जवाब दे रही हैं। आपको बता दें कि कुछ यूजर्स ने मिनी माथुर के मुस्लिम शख्स से शादी करने पर सवाल उठाए तो उन्होंने ट्विटर पर इन सभी लोगों को खरी-खोटी सुनाई। दरअसल मिनी माथुर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर कबीर खान की पत्नी हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
यूजर्स मिनी माथुर को तरह तरह के कमेंट्स से परेशान कर रहे हैं। हाल ही में एक यूजर ने अपने ट्वीट में कुछ फेमस सेलेब्स को टैग करते हुए लिखा- 'डबल स्टैंडर्ड।' ऐसे में मिनी ने भी इस ट्रोल को जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मिनी ने जवाब देते हुए कहा- 'Placards, Munna, Double and standards  ट्रोल स्कूल में बहुत आसानी से एडमिशन मिल जाता है।’
 

 
विज्ञापन

3 of 5
mini mathur
वहीं कुछ दिनों पहले एक यूजर ने कहा था कि पहले आप अपना सरनेम बदल कर खान कीजिए। आपने मुस्लिम कबीर खान से शादी है, लोगों को बेवकूफ मत बनाइए। इस शख्स को जवाब देते हुए मिनी माथुर ने कहा- 'भाई तुम सुपर बेवकूफ हो, तुम्हें जानना चाहिए कि मेरे देश के कानून के मुताबिक हिन्दुओं को मुसलमानों से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल नहीं करना पड़ता है। मैं अपनी पहचान को लेकर गौरवान्वित हूं, मेरे पति भी अपनी पहचान को लेकर ऐसा ही महसूस करते हैं, तुम्हारे जैसा नहीं, हमलोग एक दूसरे पर धार्मिक श्रेष्ठता थोपते नहीं है, जाओ चाय पीओ।'

4 of 5
एक यूजर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा- 'तुम अपने असली नाम पर आईडी बना लो क्योंकि तुम कबीर खान से शादी कर हिन्दू नहीं रही, यदि तुममें हिम्मत हैं और शर्म है तो मुस्लिम बनने के बाद जो तुम्हारा नाम है, हर मकसद के लिए उस नाम का इस्तेमाल करो। मिनी माथुर ने इसका भी जवाब दिया। उन्होंने लिखा- तो…तेरी जेब से क्या जा रहा है? अपनी आईडी तो ठीक कर पहले, लिखो ट्रोल आर्मी और एक सुंदर फोटो डालो।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इससे पहले भी मिनी माथुर ने एक ट्वीट के जरिए यूजर्स को खरी खोटी सुनाई थी। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था- अब सोने चले जाओ ट्रोल्स, दिन खत्म हो चुका है, जाओ अपनी मां और बहन के पास बैठो, उन्हें बताओ कि कैसे तुमने उनके जैसे ही महिलाओं का अपमान किया, उन्हें अपशब्द कहे क्योंकि तुम्हें इसके लिए पैसे मिलते हैं। मुझे उम्मीद है तुम्हारी बुद्धि नरक में एक शानदार छुट्टी मना रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें