टेलीविजन जगत में अक्षरा के नाम से पहचानी जाने वाली अभिनेत्री हिना खान ने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर तय कर लिया है। हिना जल्द ही फिल्म 'हैक्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग खत्म की है। शूटिंग खत्म करने के बाद हिना इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ वक्त बिता रही हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।