फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ का दावा झेल रही एक्ट्रेस ने फिर खोला अर्शी की निजी जिंदगी का बड़ा राज

Sat, 25 Nov 2017 12:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
विज्ञापन
1 of 7
बिग बॉस के सीजन 11 की हॉट कंटेस्टेंट अर्शी खान पर बड़े खुलासे कर एक करोड़ का दावा झेल रही एक्ट्रेस गहना ने फिर उसकी निजी जिंदगी का बड़ा राज खोला। इस बार असली निशाने पर अर्शी के मैनेजर रहे, जिनके माध्सम से अर्शी ने गहना वशिष्ठ के खिलाफ एक करोड़ का केस कराया।
विज्ञापन

2 of 7
गहना वशिष्ठ ने खुलासा किया है कि अर्शी खान साल 2014 में अपने मैनेजर फ्लिन रेमेडियोज के साथ थोड़े समय के लिए लिव इन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। दोनों की डेटिंग भी चली। हालांकि अर्शी के शॉर्ट टेंपर होने की वजह से दोनों अलग हो गए, हालांकि फ्लिन अब भी अर्शी का काम संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
गौरतलब है कि ये वहीं गहना है, जिन्होंने पहले आरोप लगाया था कि अर्शी 50 साल के एक शख्स से शादी कर चुकी हैं। उनकी असली उम्र 32 साल है जबकि वो खुद को 27 साल का बता रही हैं। गहना ने उनके स्कूल से उनकी सही उम्र का पता लगाया है। अर्शी ने बिग बॉस को अपने नकली शैक्षिक कागजात दिए हैं।
 

4 of 7
बता दें कि अर्शी उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने पाकिस्तानी किक्रेटर शाहिद अफरीदी के साथ रिलेशनशिप की बात कही थी। इस बारे में गहना का कहना है कि संबंध तो दूर की बात है अर्शी आज तक शाहिद से मिली तक नहीं हैं। गहना का अर्शी पर सबसे बड़ा आरोप यह है कि उनपर 10 आपराधिक केस चल रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
वहीं अफरीदी ने इन सब खबरों को गलत बताया था। अफगानिस्तान में जन्मी अर्शी खान जब 4 साल की थीं तब उनका परिवार भोपाल आ गया था। अर्शी हमेशा से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने थिएटर शुरू किया। कुछ समय बाद अर्शी अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गईं।
विज्ञापन

6 of 7
शुरुआत में अर्शी को काफी स्ट्रगल करना पड़ा। इसके बाद उनकी मुलाकात फेमस डायरेक्टर जनाब एहसान चिस्ती से हुई। जो खुद भोपाल से हैं। चिस्ती ने अर्शी खान की मदद की। अर्शी को पहला ब्रेक तमिल फिल्म में मिला। इस फिल्म का नाम मल्ली मिश्ठु था। इसमें उन्होंने लीड रोल निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अर्शी अपनी बोल्डनेस के लिए भी काफी पॉपुलर हैं। साल 2015 में एक भोजपुरी फिल्म प्रोड्यूसर हरीश प्रताप सिंहं को अर्शी ने थप्पड़ मार दिया था। हरीश एक पार्टी में अर्शी के साथ बदतमीजी करने की कोशिश कर रहे थे। अर्शी खान न्यूड फोटोशूट भी करवा चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें