फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान का किरदार निभाने के बाद घर-घर में पूजे गए थे दारा सिंह, सुपरहिट रहे हैं टीवी के ये 'बजरंगबली'

Tue, 02 Feb 2021 09:08 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अभिनेता जिन्होंने निभाया 'हनुमान' का किरदार - फोटो : अमर उजाला
रामभक्त महाबली हनुमान की हिंदू धर्म में विशेष मान्यता है। भक्त उनके नाम पर मंगलवार का व्रत करते हैं और हनुमान जी अपने भक्तों को हर परेशानी से बचाते हैं। इसलिए जब कभी भी छोटे या बड़े पर्दे पर किसी ने हनुमान के किरदार को निभाया, उसे दर्शकों का बेहद प्यार मिला। आइए जानते हैं उन कलाकारों के बारे में जिन्होंने भारतीय टेलीविजन पर हनुमान जी का किरदार निभाया...
विज्ञापन

2 of 7
Dara Singh - फोटो : twitter
दारा सिंह - जब भी रामानंद सागर के सीरियल रामायण की बात होती है तो जहन में सबसे पहले हनुमान जी के किरदार यानी दारा सिंह की याद आती है। दारा सिंह ने इस रामायण में हनुमान का ऐसा किरदार निभाया जो हमेशा के लिए अमर हो गया। भले ही आज दारा सिंह हमारे बीच नहीं है लेकिन हनुमान के निभाए उस किरदार के लिए वो सदैव भक्तों के दिलों में जिंदा रहेंगे। आपको बता दें कि दारा सिंह ने साल 1997 में आई फिल्म लव-कुश में भी हनुमान का ही रोल अदा किया था। 
विज्ञापन

3 of 7
विंदू दारा सिंह - फोटो : social media
विंदू दारा सिंह - एक तरफ जहां दारा सिंह ने अपनी जिदंगी में तीन बार हनुमान का रोल निभाया है, तो वहीं उनके बेटे विंदू दारा सिंह ने भी साल 1995 में आए सीरियल जय वीर हनुमान में हनुमान का रोल निभाया था। अपने पिता की तरह ही उन्हें इस रोल के लिए दर्शकों का काफी प्यार मिला था। 

4 of 7
राज प्रेमी - फोटो : social media
राज प्रेमी - 1997 में डीडी मेट्रो पर जय हनुमान नाम से एक धारावाहिक शुरू किया गया था जिसके निर्माता और निर्देशक संजय खान थे। संजय खान ने बतौर हीरो बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। निर्देशक के तौर कई टीवी सीरियल्स का निर्माण भी उन्होंने किया है। जय हनुमान में हनुमान का किरदार अभिनेता राज प्रेमी ने निभाया था और ये सीरियल दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर भी हुआ था।
विज्ञापन

5 of 7
दानिश अख्तर - फोटो : social media
दानिश अख्तर - दानिश ने साल 2015 में आए सीरियल सिया के राम में हनुमान का किरदार निभाया था। जब दानिश ने छोटे पर्दे पर हनुमान का किरदार निभाया तो उन्हें दर्शकों का काफी प्यार मिला। .इस सीरियल में राम के किरदार में आशीष शर्मा और सीता के रोल में मदिराक्षी मुंडल नजर आए थे। 
विज्ञापन

6 of 7
भानुशाली इशांत - फोटो : social media
भानुशाली इशांत - साल 2015 में जी टीवी पर संकट मोचन महाबली हनुमान में बाल हनुमान का किरदार भानुशाली इशांत ने निभाया था। इशांत ने अपने बाल हनुमान किरदार के जरिए दर्शकों का अच्छा मनोरंजन किया था और उन्हें दर्शकों का काफी प्यार भी मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एकाग्र द्विवेदी - फोटो : social media
एकाग्र द्विवेदी - पिछले साल आए सीरियल कहत हनुमान जय श्रीराम में हनुमान का किरदार एकाग्र द्विवेदी निभा रहे हैं। एकाग्र 6 साल के हैं और सीरियल में बाल हनुमान का रोल निभा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें