फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर हैं और स्ट्रगलर हैं तो संभलकर रहना, कोई ढंग का कास्टिंग डायरेक्टर नहीं मांगता है ऐसे फोटो

Wed, 24 Jun 2020 12:38 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
विजयेंद्र कुमेरिया - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान टीवी के जाने माने अभिनेता विजयेंद्र कुमेरिया भी नकली कास्टिंग कॉल का शिकार हुए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें एक वेब सीरीज में किरदार करने के लिए एक फोन आया। उस फोन करने वाले का कहना था कि वह अमेजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज के लिए एक अभिनेता की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विजयेंद्र कुमेरिया - फोटो : सोशल मीडिया
विजयेंद्र ने अपनी कहानी बताते हुए कहा, 'मुझे इस इंडस्ट्री में काम करते हुए आठ से नौ साल बीत चुके हैं और मैं लगभग हर टीवी निर्माता को जानता हूं। मुश्किल तब पैदा हो जाती है जब किसी ओटीटी या फिल्म के लिए ऑफर आए। क्योंकि, मैंने अभी ऐसी किसी भी जगह पर काम नहीं किया है। जिस बंदे ने मेरे पास फोन किया, वह काफी पेशेवर लग रहा था। उसने मुझे उस सीरीज की पटकथा भी भेजी और मेरा किरदार भी समझाया। तो मुझे उस पर यकीन हो गया। जब मैंने अपने कुछ वीडियोज भेजने के लिए उसकी ईमेल आईडी मांगी तो उसने कहा कि मैं उसे व्हाट्सएप पर ही भेज दूं। मुझे शक तब हुआ जब उसने कुछ फोटोज बिना कपड़ों के खींचकर भेजने के लिए कहा। कोई भी एक असली कास्टिंग डायरेक्टर कभी भी इस तरह के फोटोज और वीडियोज भेजने के लिए नहीं बोलता है। मैंने उसे तुरंत फोन और मैसेज न करने के लिए चेतावनी दी।'
विज्ञापन

3 of 5
विजयेंद्र कुमेरिया - फोटो : सोशल मीडिया
विजयेंद्र ने आगे कहा, 'वह लगातार कहता रहा कि यह कोई फेक कॉल नहीं है। मैं उसे गलत समझ रहा हूं। अगर मैं उसे ऐसे फोटोज भेजने में असहज महसूस कर रहा हूं तो रहने दूं। हालांकि, मुझे इससे पहले भी कई इस तरह के फोन और मैसेज आए हैं लेकिन मैंने उन्हें हमेशा अनदेखा किया है।' 

4 of 5
विजयेंद्र कुमेरिया - फोटो : सोशल मीडिया
विजयेंद्र कहते हैं कि 'यह बंदा बहुत पेशेवर लग रहा था इसलिए मैं उसकी चाल को समझ नहीं पाया। सिर्फ मैं ही नहीं इस इंडस्ट्री के कई और अभिनेताओं को भी ठीक वही पटकथा कुछ अलग नामों से भेजी गई। वह लोग मीडिया में नहीं बताना चाहेंगे इसलिए मैं उनका नाम नहीं ले सकता। ये फर्जी लोग जानते हैं कि कलाकारों को इस महामारी की वजह से काम की कितनी जरूरत है। वह इसी बात का फायदा उठाना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंश अरोड़ा, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना महामारी से हुए लॉकडाउन के दौरान यह इस तरह का पहला केस नहीं है जब किसी अभिनेता को किसी बड़े प्रोजेक्ट में काम दिलाने के नाम से फंसाए जाने की कोशिश की गई हो। इससे पहले अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है 3' का नाम लेकर अभिनेता अंश अरोड़ा को फंसाने की साजिश की गई थी। इस बारे में सलमान खान खुद माफी मांग चुके हैं। अभी कुछ दिनों पहले की ही बात है जब धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'मिस्टर लेले' के लिए कास्टिंग को लेकर भी एक संघर्षशील अभिनेत्री ने धर्मा प्रोडक्शंस पर आरोप लगाया था। तब फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान ने बयान जारी करके कहा था कि वह कोई कास्टिंग नहीं कर रहे हैं और फिल्म भी बंद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें